सावन के पहले मंगलवार पर सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में 168वीं महाआरती संपन्न, पंडित रविन्द्र वैष्णव का हुआ भव्य स्वागत

सावन माह के प्रथम मंगलवार, 4 अगस्त को सक्ती स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 168वीं महाआरती का भव्य आयोजन अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मल्हार के प्राचीन मंदिर ट्रस्ट से जुड़े एवं तंत्र-मंत्र-यंत्र बाधा निवारक आदरणीय पंडित श्री रविन्द्र वैष्णव जी उपस्थित रहे।
अतिथि का आत्मीय स्वागत व दर्शन-पूजन
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर दिए गए निमंत्रण को स्वीकार कर पंडित रविन्द्र वैष्णव शाम को सक्ती पहुंचे। अपने शिष्य ठाकुर पान वाले के निवास पर जल-पान के पश्चात उन्होंने मौलीश्वर महादेव के दर्शन कर धूप-दीप प्रज्वलित कर आरती की। इसके बाद हनुमान गेट पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों ने चरण स्पर्श कर, पुष्प वर्षा व जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
अतिथि ने श्री हनुमान जी महाराज को रोठ प्रसाद एवं पुष्प हार अर्पित किए। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने उन्हें तिलक लगाकर व चुन्नी भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद पुजारी जी भगवान के श्रृंगार में व्यस्त हो गए, वहीं कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कोंडके मौर्य जी द्वारा किया गया।
51 दीपों से सजी महाआरती और सामूहिक पाठ
पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन किए। मातृशक्ति द्वारा प्रज्वलित पंच दीपक से अतिथि पंडित जी ने गणेश वंदना एवं आरती संपन्न कराई। इसके पश्चात महिला समूह द्वारा सजाए गए 51 दीपों की महाआरती की शुरुआत मुख्य अतिथि ने की, जिसके बाद सभी उपस्थित भक्तों ने बारी-बारी से आरती उतारी।
आरती के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ चित्रंजय पटेल जी ने महाआरती पूर्ण की। तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। चालीसा उपरांत अतिथि को गर्भगृह में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाया। पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं कोंडके मौर्य ने उन्हें हनुमान जी का छायाचित्र स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया। अपने आशीर्वचन में पंडित वैष्णव जी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सावन में हनुमान जी की महाआरती और चालीसा पाठ का अवसर मिलना परम सौभाग्य की बात है।
अमित तम्बोली की हस्तकला से सुरेश देवांगन का सम्मान
आज के आयोजन में एक विशेष परंपरा का निर्वहन भी किया गया। मंदिर, गौ-सेवा और गार्डन में निरंतर श्रमदान व सहयोग देने वाले समर्पित सेवक सुरेश देवांगन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के सदस्य अमित तम्बोली द्वारा स्वयं अपने हाथों से तैयार किया गया एक सुंदर, गुप्त स्टोरेज नुमा बोट हाउस स्टैंड मुख्य अतिथि के कर-कमलों से सुरेश देवांगन जी को भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं मंदिर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
यूट्यूब लाईव:- गौरव यादव, योगेश देवांगन, आरुष देवांगन
संगीत एवं भजन:- पूनम तम्बोली, प्रीति, काजल, अवनी, गीतिका, निशा देवांगन
मंच संचालन:- कोडके मौर्य
संरक्षक:- चित्रंजय पटेल
फोटो ग्राफी:- अमित तम्बोली
आरती व्यवस्था:- रिंकू निर्मलकर
साउंड व्यवस्था:- सोनू देवांगन
प्रसाद वितरण:- महेंद्र गबेल
अन्य सेवा:- सुरेश देवांगन, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक, संतोष देवांगन
सुबह का श्रृंगार:- सुरेंद्र कुमार ठाकुर सक्ती
शाम का श्रृंगार:- गौरव कुमार सोनी सक्ती
दीप प्रज्वलित:- श्रीमती संध्या वैष्णव, सुनीता वैष्णव, पुष्पा निर्मलकर, आँचल देवांगन, नन्दी देवांगन, चमेली देवांगन एवं पुलिस लाईन की सभी मातृ शक्ति
प्रसाद:- याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, अमन यादव, अमित तम्बोली, पुलिस लाईन की महिला, ठाकुर पान मसाला सक्ती
सिंदुराभिषेक:- सावित्री यादव सक्ती, रामगोपाल देवांगन सक्ती, लीना विकास बरेठ सक्ती, प्रणव अभिषेक सक्ती
शुन्दरकाण्ड:- एकांश बरेठ सक्ती, आदित्य अग्रवाल सक्ती, खुशी सिंह गबेल सक्ती, रामकृष्ण गबेल सक्ती, रोहणी देवी गबेल सक्ती, सन्जीव-सूरज-शुभी गबेल सक्ती, श्यामलाल बंसल सक्ती, अभिज्ञान रानी मुकेश सोडा
















