श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पास गंगा माता प्रकट हुई

हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में पिछले कई वर्षो से पानी की बहुत समस्या हो रहा था भक्तो के हाथ पैर धोने एवं पुजारी जी के द्वारा तोड़े गये नारियल को भी धोने हेतु पानी नही होता है आस पास पानी का कोई व्यवस्था नही था पुजारी जी घर से बॉटल में पानी भर कर लाते थे तब प्रसाद को धोते थे। एक दिन इस बात की चर्चा टूटे मन से हम सभी सादस्यो के बीच मे रखे सभी सदस्यों ने पुजारी जी की परेशानी को सुनकर अपने परिचित जन से सम्पर्क करने मे लग गये फिर श्री सिद्ध हनुमान जी की कृपा से हम लोगो को एक रास्ता दिखा फिर धीरे धीरे उस रास्ते मे आगे बढ़ते गये कई लोगो से मिलते रहे और एक चैन तैयार हो गया फिर हम सभी सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी से मुलाकात किये हमारी समस्या को सुनकर तत्काल प्रभाव से 15 तारीख की रात 03 बजे बोर मशीन आई नारियल अगरबत्ती दीपक नींबू से पूजा किये फिर बोर खुदाई का कार्य चालू हुआ धीरे धीरे रात बीत गई सूरज निकलने लगा और बोर की गहराई 600 फिट होने के बाद भी धूल उड़ रहा था सारे सदस्य मायूस हो रहेथे फिर अचानक 645 फिट पर धूल गायब और पानी की बौछार चालू हुआ मानो तो गंगा माता स्वयं प्रकट हो गई हो फिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने एक बर्तन में पानी भर कर हनुमान जी के मंदिर के चौखट को धोये फिर क्या कहना सभी सदस्य झूम उठे पानी मे भीग कर नाचने लोटने लगे फिर कोई सदस्य काजू कतली का प्रसाद बाटे तो कोई जलेबी बाटे सभी देवी देवताओं का जयकारा लगाये। इस नेक कार्य मे सहयोग करने वालो के नाम है। 1. श्रीमती कमलेश जांगड़े मसनिया सांसद जांजगीर जिला, 2. श्री श्याम सुंदर अग्रवाल सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष, 3. श्री बसंत जांगड़े जी मसनिया, 4. पिन्टू ठाकुर सक्ती, 5. चिन्टू ठाकुर सक्ती, 6. श्री पूरन जायसवाल जुड़गा। इन सभी को पूरे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के तरफ से आभार धन्यवाद।
मंदिर के पुजारी श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी, श्री कोंडके मौर्य, श्री अमित तम्बोली, श्री गोवर्धन देवांगन, श्री महेन्द्र देवांगन, श्री रिंकू निर्मलकर, श्री हुताशन देवांगन, श्री राकेश टंडन सक्ती है। आगे तस्वीर देखे















