समाचार

हरिभूमि और INH 24×7 के ‘सवाल-जवाब’ कार्यक्रम का सक्ती में भव्य आयोजन, तीखे सवालों में उलझे कई दिग्गज

हरिभूमि समाचार पत्र और INH 24×7 न्यूज़ चैनल के संयुक्त तत्वावधान में सक्ती नगर में एक भव्य ‘सवाल-जवाब’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों से लेकर राजनीतिक दिग्गजों ने शिरकत की। कार्यक्रम को लेकर जनता में भारी उत्साह देखा गया, आलम यह था कि सभागार खचाखच भरा हुआ था और एक भी कुर्सी खाली नहीं थी।

**तीखे सवालों का हुआ सामना**
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरिभूमि के संपादक श्री हिमांशु द्विवेदी जी द्वारा किया गया सवाल-जवाब का सत्र रहा। उन्होंने बारी-बारी से सभी अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया और उनसे सीधे सवाल पूछे। सवालों के इस दिलचस्प दौर में किसी अतिथि ने बेबाकी से सही-सही जवाब दिए, तो किसी ने बातों को गोल-गोल घुमाने का प्रयास किया। कुछ नेता अपने ही बुने जाल में उलझते नजर आए, तो कुछ तीखे सवालों के बीच बुरी तरह से फंसते दिखे।

**कार्यक्रम में इन दिग्गजों की रही उपस्थिति**
इस खास कार्यक्रम में सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (SP) के साथ-साथ कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों में शामिल थे:

* डॉ. चरणदास महंत (विधायक, सक्ती)

* रामकुमार यादव (विधायक, चंद्रपुर)

* बालेश्वर साहू (विधायक, जैजैपुर)

* श्यामसुंदर अग्रवाल (नगर पालिका अध्यक्ष)

* डॉ. खिलावन साहू (पूर्व विधायक)

* श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव

* सभापति जनपद पंचायत आयुष शर्मा

* जिला अध्यक्ष भारती जानता पार्टी टिकेश्वर गबेल

* नोवेल वर्मा, रश्मि गबेल, गुलजार सिंह

* पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्णकुमार चन्द्रा

* संजय अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल एवं अन्य कई दिग्गज नेता।

**समाजसेवियों का हुआ सम्मान**
कार्यक्रम का सफल और सुव्यवस्थित संचालन हरिभूमि की पूरी टीम द्वारा किया गया। बीच-बीच में श्रोताओं के लिए चाय की व्यवस्था की गई और सभी को नाश्ते का पार्सल भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

**श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार का विशेष सम्मान**
हरिभूमि के सक्ती संवाददाता श्री रामनरेश यादव जी के विशेष आमंत्रण पर इस कार्यक्रम में ‘श्री सिद्ध हनुमान मंदिर’ परिवार ने भी हिस्सा लिया।
सक्ती नगर में सामाजिक सरोकार के तहत— हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन, मुक्तिधाम की देखरेख, निरंतर गौ-सेवा और सक्ती के गार्डन को साफ-सुथरा रखने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए **मंदिर के प्रमुख कोंडके मौर्य जी और पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, ** को मंच पर आमंत्रित किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल हुये अमित तम्बोली महेंद्र गबेल

**आभार प्रदर्शन**
इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, सक्ती ने हरिभूमि और INH 24×7 के संपादक श्री हिमांशु द्विवेदी एवं पूरी आयोजन टीम और सक्ती के पत्रकार श्री रामनरेश यादव जी का तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *