श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में 155वीं महाआरती संपन्न: पंडित जागेश राय के सानिध्य में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ 155वीं महाआरती का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाराद्वार के सुप्रसिद्ध आदरणीय पंडित श्री जागेश राय जी उपस्थित रहे।
पुष्प वर्षा और जयकारों से हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान गेट पर अतिथि के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। मंदिर समिति के सदस्यों ने पंडित जागेश राय जी का स्वागत पुष्प वर्षा कर और चरण स्पर्श कर किया। जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों की गूंज के बीच उन्हें मंदिर परिसर तक लाया गया।
धार्मिक रस्मों के साथ आतिथ्य सत्कार
मंदिर पहुँचने पर पुजारी श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी ने अतिथि को तिलक लगाकर और चुन्नी भेंट कर उनका स्वागत किया। मोती की माला पहनाकर उनका सत्कार किया।
दिव्य श्रृंगार और महाआरती की झलक
आरती से पूर्व पुजारी जी ने मंदिर के पट बंद कर श्री हनुमान जी का अत्यंत दिव्य और मनमोहक श्रृंगार किया। कार्यक्रम की रूपरेखा और मंच संचालन श्री कोडके मौर्य जी द्वारा किया गया। आयोजन की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात पंच दीपक से भगवान गणेश की आरती की गई।
महाआरती का मुख्य आकर्षण मातृ शक्ति द्वारा प्रज्वलित 51 दीपों की भव्य ज्योति रही। प्रथम महाआरती मुख्य अतिथि पंडित जागेश राय जी द्वारा संपन्न की गई, जिसके बाद उपस्थित सभी भक्तों ने बारी-बारी से आरती कर पुण्य लाभ कमाया।
सामूहिक हनुमान चालीसा और आशीर्वचन
आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में अतिथि पंडित जी को मंदिर के गर्भगृह में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने हनुमान जी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। समिति की ओर से उन्हें श्री सिद्ध हनुमान जी का छाया चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।
अपने संक्षिप्त संबोधन में पंडित जागेश राय जी ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वचन देते हुए धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने अतिथि युगल के साथ सामूहिक चित्र खिंचवाकर इस स्मृति को संजोया।
विशेष सूचना:
मंदिर में प्रसाद, श्रृंगार, सिंदुराभिषेक, वस्त्र अर्पण और सुंदरकांड के आयोजन हेतु भक्तगण सीधे मंदिर के पुजारी जी से संपर्क कर सकते हैं।
सुबह का श्रृंगार:- माया ठाकुर
शाम का श्रृंगार:- दिव्यांश राठौर
दीपप्रज्वलन:- श्रीमती सन्ध्या वैष्णव, चमेली देवांगन, अंजू देवांगन, आँचल देवांगन, लक्ष्मी वैष्णव, सरोज वैष्णव, टिकेश्वरी वैष्णव, भुवन बाई
प्रसाद:- अतिथि पंडित जी, याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा,
सिंदुराभिषेक:- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, सपना मौर्य, राजकुमार दरयानी सुनील दरयानी, श्रीमती पद्मिनी हर प्रसाद तिवारी, वेदिका तिवारी बयांग,
शुन्दरकाण्ड:- आदित्य अग्रवाल, गीतेश पाण्डेय, क्षमा शिवांश कसेर, प्रियंका विकाश कौंसिल, निधी राहुल, एकांश बरेठ, मोहनलाल ओम चौहान, नरेन्द्र कुमार चौहान, सपना मौर्य












