सक्ती: श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 149वीं महाआरती संपन्न, हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियाँ तेज़

सिद्ध हनुमान मंदिर की महिमा
सक्ती की पावन धरा पर, गूँज रहा जयकार है, सिद्ध हनुमान मंदिर में, उमड़ रहा प्यार है। एक सौ उनचासवीं महाआरती का, सजा दिव्य दरबार, पंडित अमित शर्मा जी के सानिध्य में, हुआ भव्य सत्कार।
हनुमान गेट पर पुष्प-वृष्टि से, अतिथियों का स्वागत हुआ, भक्तिमयी जयकारों से, कोना-कोना पुलकित हुआ। पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने, तिलक और चुन्नी भेंट की, मोती माला और वंदन से, हर अतिथि की शुद्धि की।
पंच दीपक की लौ जागी, और हुई महाआरती महान, भक्तों ने मिल साथ पढ़ा, पावन हनुमान चालीसा का गान। अब दो अप्रैल की तैयारी है, जन्मोत्सव का है उल्लास, श्रद्धा के संग सजेगा, बजरंगबली का खास प्रवास।
एक दिवसीय ज्योति कलश, और सिंदूरा अभिषेक होगा, प्रभु का अलौकिक श्रृंगार देख, मन भक्ति में विभोर होगा। सुंदर वस्त्र और भेंट चढाने की, जागी हो मन में आस, तो पुजारी ओमप्रकाश जी से करें संपर्क, और बढ़ाएँ विश्वास।
सुबह का श्रृंगार:- उमंग अग्रवाल सक्ती
शाम का श्रृंगार:- गुप्त भक्त
महाआरती प्रज्वलित:- अतिथि की धर्मपत्नी, संध्या वैष्णव, सुनीता तम्बोली, पुष्पा निर्मलकर, चुलबुली, आँचल देवांगन, नोनी देवांगन, खर्रा बहू एवं अन्य मातृ शक्ति
प्रसाद:- याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा गौ सेवक, अमित तम्बोली
सिंदुरा अभिषेक:- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन
शुन्दरकाण्ड:- अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गीतेश कुमार पाण्डेय, मनहोर यादव, संध्या गणेश साहू, एकांश बरेठ, विकास
विशेष:- उमंग अग्रवाल सक्ती ने अपना जन्मदिन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में माथा टेक कर दीप प्रज्वलित करके मनाया एवं पुजारी जी सहित सभी सदस्यों को एक जैसे कुर्ता का कपड़ा भेट किया।

















