महाआरती

सक्ती में 172वीं महाआरती का भव्य आयोजन, पंडित नीरज उपाध्याय जी के सानिध्य में झूमे श्रद्धालु

सक्ती। local क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में 01 सितम्बर, मंगलवार को 172वीं महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावक अवसर पर अतिथि के रूप में पूज्य पंडित श्री नीरज उपाध्याय जी महाराज अपने विप्र बंधुओं के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मौली फिश एवं एक्योरियम में मौलीश्वर महादेव के दर्शन

सक्ती आगमन पर अतिथि महाराज पंडित नीरज उपाध्याय जी सबसे पहले मौली फिश एवं एक्योरियम पहुँचे। वहाँ उन्होंने मौलीश्वर महादेव के दर्शन कर धूप-दीप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान सवा इंच के अद्भुत शिवलिंग पर श्री हनुमान जी की मनमोहक छवि देखकर वे अत्यंत प्रसन्न हुए।

पुष्प वर्षा एवं जयकारों के साथ स्वागत

महाआरती का समय होते ही पंडित जी अपने ब्राह्मण मित्रों के साथ मौली फिश से हनुमान गेट पहुँचे। मंदिर परिवार के सदस्यों ने आदरपूर्वक उनके चरण स्पर्श कर पुष्प वर्षा की और गगनभेदी जयकारों के साथ उन्हें मंदिर प्रांगण तक लेकर आए। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने अतिथि पंडित नीरज उपाध्याय जी को तिलक लगाकर व चुन्नी भेंट कर स्वागत किया, साथ ही आए हुए सभी ब्राह्मणों को तिलक लगाकर मोती की माला पहनाई।

दिव्य श्रृंगार और महाआरती का विधान

इसके पश्चात पुजारी जी ने पट बंद कर हनुमान जी के दिव्य श्रृंगार का कार्य पूर्ण किया। मंच संचालक कोंडके मौर्य जी ने उपस्थित जनसमुदाय को पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। पट खुलते ही सभी भक्तों ने हनुमान जी के अलौकिक रूप के दर्शन किए।

मातृशक्ति द्वारा पंच दीपक आरती प्रज्वलित की गई, जिसके बाद अतिथि पंडित जी ने गणेश वंदना एवं आरती संपन्न कराई। तत्पश्चात महिला समूह द्वारा 51 दीपों से सजी महाआरती प्रज्वलित की गई। प्रथम महाआरती पंडित नीरज उपाध्याय जी एवं समस्त विप्रजनों द्वारा उतारी गई, जिसके बाद बारी-बारी से सभी श्रद्धालुओं ने आरती का पुण्य लाभ लिया। अंत में मंचस्थ अतिथियों व भक्तों ने मिलकर आरती पूर्ण की और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

गर्भ गृह में दर्शन व छायाचित्र भेंट

चालीसा समापन के बाद अतिथि महाराज नीरज उपाध्याय जी के साथ-साथ उन्हें निमंत्रण देने वाले पंडित हरनारायण पाण्डेय जी को भी गर्भगृह में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने भावविभोर होकर बजरंगबली के चरणों में माथा टेका। पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी एवं संचालक कोंडके मौर्य जी ने अतिथि उपाध्याय जी को हनुमान जी का छायाचित्र (स्मृति चिह्न) भेंट किया।

अपने आशीर्वचन में पंडित नीरज उपाध्याय जी ने मंदिर परिवार के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में महाआरती, चालीसा पाठ और हनुमान जी के चरणों में शीश निवाने का परम सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। इसके बाद मंदिर के सेल्फी जोन में सदस्यों ने फ़ोटो खिंचवाए और अतिथि परिवार को भोजन प्रसादी कराकर भावभीनी विदाई दी गई।

आज के दो विशेष आकर्षण:

  1. कृष्ण जन्मोत्सव भजन: आगामी 4 सितम्बर को देशभर में मनाए जाने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को ध्यान में रखते हुए, भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का एक अत्यंत मधुर भजन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा प्रांगण भक्तिमय हो गया।
  2. ऋषि हार्डवेयर का सेवा सम्मान: प्रत्येक मंगलवार को दिए जाने वाले सेवा सम्मान की कड़ी में, आज ऋषि हार्डवेयर के संचालक का विशेष सम्मान किया गया। संस्था द्वारा रुद्राक्ष यात्रा के लिए रुद्राक्ष में छेद करने हेतु नई ड्रिल मशीन भेंट की गई। साथ ही, 10 वर्ष पूर्व अमित तंबोली द्वारा बनाए गए गणेश पंडाल का संपूर्ण सनमाइका एवं वर्तमान में दिए जाने वाले उपहारों की सामग्री ऋषि हार्डवेयर द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इस निस्वार्थ सहयोग के लिए अमित तंबोली के हाथों से निर्मित एक सुंदर पेन स्टैंड उन्हें सप्रेम भेंट किया गया।

यूट्यूब लाईव:- गौरव यादव, योगेश देवांगन, आरुष देवांगन

संगीत एवं भजन:- पूनम तम्बोली, प्रीति, काजल, अवनी, गीतिका, निशा देवांगन

मंच संचालन:- कोडके मौर्य

संरक्षक:- चित्रंजय पटेल

फोटो ग्राफी:- अमित तम्बोली

आरती व्यवस्था:- रिंकू निर्मलकर

साउंड व्यवस्था:- सोनू देवांगन

प्रसाद वितरण:- महेंद्र गबेल

अन्य सेवा:- सुरेश देवांगन, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक, संतोष देवांगन

सुबह का श्रृंगार:- भाव्या- काव्या सक्ती

शाम का श्रृंगार:- अखिलेश मिश्रा

दीप प्रज्वलित:- श्रीमती सुनीता तम्बोली, सन्ध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, शकुंतला मिश्रा, अंजू देवांगन, बद्रिका साहू

प्रसाद:- याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा गौ सेवक, अमित तम्बोली

सिंदुराभिषेक:- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, देवांश-लीना-विकास बरेठ, नितिन-अन्नपूर्णा-प्रतुष-पद्माक्ष, सोनी-पियल-अनिल देवांगन एवं परिवार, अमित अग्रवाल

शुन्दरकाण्ड:- रामकृष्ण गबेल, रोहणी देवी गबेल, गीतेश कुमार पाण्डेय, एकांश बरेठ, हर्ष बरेठ, निधी राहुल गबेल, अनिल पियल देवांगन एवं परिवार, प्रियांशू चन्द्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *