सक्ती में भक्ति का महासंगम: 174वीं महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 40 किलो धूपबत्ती से निर्मित गणेश पंडाल बनी आकर्षण का केंद्र

नगर के ऐतिहासिक श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 15 सितंबर (मंगलवार) को 174वां महाआरती महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और वैदिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर के मूर्धन्य विद्वान पंडित श्री श्री राज शर्मा जी सक्ती सपरिवार उपस्थित रहे।
मौलीश्वर गणेश के दर्शन और भव्य अगवानी
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि महाराज जी के मौली फिश एवं एक्वेरियम आगमन से हुआ, जहाँ उन्होंने 40 किलोग्राम शुद्ध धूपबत्ती से निर्मित अनूठी गणेश जी का पंडाल के दर्शन कर आरती की। इसके पश्चात, हनुमान गेट पर मंदिर समिति के सदस्यों ने पंडित जी एवं उनके सपत्नीक मित्र चंदन शर्मा जी का पुष्पवर्षा, चरण वंदन और जयघोष के साथ आत्मीय स्वागत किया।
गर्भगृह प्रवेश से पूर्व परंपरा अनुसार मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने पंडित श्री राज शर्मा जी को तिलक लगाकर चुन्नी भेंट की, वहीं चंदन शर्मा जी का तिलक एवं मोती माला से सम्मान किया गया। मातृशक्ति पुष्पा निर्मलकर ने अतिथि की धर्मपत्नी, पुत्री एवं पुत्रवधू का तिलक लगाकर और मोती माला पहनाकर अभिनंदन किया।
दिव्य श्रृंगार और 51 दीपों से प्रज्वलित महाआरती
पट बंद होने के उपरांत पुजारी जी हनुमान जी के अलौकिक श्रृंगार में लीन हुए, जबकि मंच संचालक कोंडके मौर्य ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। पट खुलते ही पवनपुत्र के दिव्य दर्शन से संपूर्ण परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम की मुख्य आरती का शुभारंभ अतिथि की धर्मपत्नी एवं मातृशक्ति द्वारा पंच-दीपक प्रज्वलन से हुआ। पंडित श्री राज शर्मा जी ने गणेश वंदना के बाद पंच दीपक गणेश आरती उतारी। तत्पश्चात, महिला समूह द्वारा 51 दीपों की भव्य महाआरती प्रज्वलित की गई। मंच पर मौजूद पंडित राज शर्मा जी ने प्रथम महाआरती किये फिर उनकी धर्मपत्नी भी साथ मे मिलकर महाआरती फिर बेटा, बेटी, बहू ने भी मंच से महाआरती किये। पटेल जी, चंदन शर्मा जी और उपस्थित श्रद्धालुओं ने क्रमबद्ध महाआरती में भाग लिया। अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
आशीर्वचन और सेवा सम्मान
आरती पूर्ण होने पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं कोंडके मौर्य ने पंडित जी को गर्भगृह में हनुमान जी का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया। पंडित श्री राज शर्मा जी ने अपने आशीर्वचन में कहा, “हनुमान जी की महाआरती और चालीसा में सम्मिलित होना केवल प्रभु की असीम कृपा से ही संभव है।”
इस अवसर पर मंदिर की अनूठी परंपरा के तहत ‘सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया। निरंतर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुँच कर हनुमान जी के चरणों मे माथा टेकने वाले बुजुर्ग श्री गोपी बतरा को(गोपी होटल) अमित तंबोली द्वारा हस्तनिर्मित कलात्मक पेन स्टैंड भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सेल्फी ज़ोन में यादगार छायाचित्रों और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
यूट्यूब लाईव:- गौरव यादव, योगेश देवांगन, आरुष देवांगन
संगीत एवं भजन:- पूनम तम्बोली, प्रीति, काजल, अवनी, गीतिका, निशा देवांगन
मंच संचालन:- कोडके मौर्य
संरक्षक:- चित्रंजय पटेल
फोटो ग्राफी:- अमित तम्बोली
आरती व्यवस्था:- रिंकू निर्मलकर
साउंड व्यवस्था:- सोनू देवांगन
प्रसाद वितरण:- महेंद्र गबेल
अन्य सेवा:- सुरेश देवांगन, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक, संतोष देवांगन
सुबह का श्रृंगार:- सुमित राजपूत
शाम का श्रृंगार:- रमेश कुमार गोयल
दीप प्रज्वलित:- संध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, पुष्पा निर्मलकर, चमेली देवांगन
प्रसाद:- रितेश शर्मा, याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, अमित तम्बोली
सिंदुराभिषेक:- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ, नितिन-अन्नपूर्णा-प्रतुष-पद्माक्ष सोनी
शुन्दरकाण्ड:- निधी राहुल गबेल, रामनरेश देवांगन, एकांश बरेठ, आदित्य अग्रवाल, गीतेश कुमार पाण्डेय
















