महाआरती

सक्ती में भक्ति और भव्यता का अनुपम संगम: सिद्ध हनुमान मंदिर में 177वीं महाआरती संपन्न, बिलासपुर के कांग्रेस नेता पं. मणि वैष्णव रहे मुख्य अतिथि

नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 06 अक्टूबर, मंगलवार को 177वीं महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं आदरणीय पंडित मणि वैष्णव जी का गरिमामय सानिध्य प्राप्त हुआ।

भव्य अगवानी और आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम में शामिल होने हेतु पं. मणि वैष्णव समय पूर्व सक्ती पहुँचे। उन्होंने सर्वप्रथम अपने रिश्तेदार शुभम बेदी (बाबा) के निवास स्थान पर पहुँचकर जलपान ग्रहण किया। महाआरती का समय होते ही पंडित जी अपने सहयोगियों के साथ हनुमान गेट पहुँचे, जहाँ मंदिर परिवार के सदस्यों ने अत्यंत सम्मानपूर्वक उनके चरण स्पर्श किए। ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के गगनभेदी जयकारों एवं पुष्पवर्षा के साथ अतिथि महोदय को मंदिर प्रांगण तक लाया गया।

परंपरागत तिलक व अभिनंदन

मंदिर प्रवेश के उपरांत अतिथि जी ने पवनसुत हनुमान जी के दर्शन कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने मुख्य अतिथि पं. मणि वैष्णव को तिलक लगाकर एवं चुन्नी ओढ़ाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। साथ ही शुभम बेदी व उनके साथ आए सभी मित्रों को भी तिलक लगाकर मोती की माला से सम्मानित किया गया। इसके बाद पुजारी जी हनुमान जी के दिव्य श्रृंगार हेतु पट बंद कर तैयारियों में जुट गए। इस दौरान कार्यक्रम संचालक कोंडके मौर्य ने उपस्थित जनसमूह को पूरे आयोजन की रूपरेखा एवं जानकारी से अवगत कराया।

दिव्य दर्शन और 51 दीपों से प्रज्वलित महाआरती

पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के अलौकिक व दिव्य रूप के दर्शन किए। मातृशक्ति द्वारा पंच दीपक आरती प्रज्वलित की गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि पंडित जी ने गणेश वंदना एवं श्री गणेश जी की आरती उतारकर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महिला समूह द्वारा 51 दीपों से सुसज्जित भव्य महाआरती प्रज्वलित की गई। पं. मणि वैष्णव ने प्रथम महाआरती उतारी, जिसके बाद उनके सहयोगियों एवं उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से आरती कर पुण्य लाभ कमाया। आरती के अंतिम चरण में सभी अतिथियों ने मंच पर एक साथ एकत्र होकर महाआरती को पूर्ण किया।

हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व स्मृति चिन्ह भेंट

महाआरती के उपरांत पूरा मंदिर प्रांगण सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से गुंजायमान हो उठा। चालीसा समापन पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं संचालक कोंडके मौर्य ने भावपूर्ण वातावरण में अतिथि पं. मणि वैष्णव को गर्भगृह में आमंत्रित कर हनुमान जी का छायाचित्र (तस्वीर) स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।

“सक्ती में महाआरती का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात” — पं. मणि वैष्णव

अतिथि पं. मणि वैष्णव ने पूर्ण विनम्रता के साथ हनुमान जी के चरणों में माथा टेका। अपने संक्षिप्त आशीर्वचन में उन्होंने कहा, “सक्ती के इस पवित्र सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती में सम्मिलित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है।” इसके पश्चात मंदिर समिति के महिला व पुरुष सदस्यों ने मुख्य अतिथि के साथ छायाचित्र (फोटोशूट) खिंचवाकर इस स्मृति को सहेजा।

विशेष आकर्षण: पुजारी जी की धर्मपत्नी का मनाया गया जन्मदिन

आयोजन में एक विशेष एवं आनंदमयी क्षण तब आया जब 06 अक्टूबर को मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव की धर्मपत्नी श्रीमती संध्या वैष्णव का जन्मदिन भी पूरे मंदिर परिवार ने मिलकर मनाया। मुख्य अतिथि पंडित जी एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक सुर में जन्मदिन का बधाई गीत गाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सेल्फी ज़ोन के पास श्रीमती संध्या वैष्णव द्वारा केक काटा गया और उपस्थित भक्तों को खिलाकर खुशियाँ बांटी गईं।

यूट्यूब लाईव:- गौरव यादव, योगेश देवांगन, आरुष देवांगन

संगीत एवं भजन:- पूनम तम्बोली, प्रीति, काजल, अवनी, गीतिका, निशा देवांगन

मंच संचालन:- कोडके मौर्य

संरक्षक:- चित्रंजय पटेल

फोटो ग्राफी:- रिंकू निर्मलकर

आरती व्यवस्था:- महेन्द्र गबेल

साउंड व्यवस्था:- सोनू देवांगन

प्रसाद वितरण:- महेंद्र गबेल

अन्य सेवा:- सुरेश देवांगन, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक, संतोष देवांगन

सुबह का श्रृंगार:- सुनील दरयानी

शाम का श्रृंगार:-  विनय जायसवाल

दीप प्रज्वलित:- संध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, पुष्पा निर्मलकर, बद्रिका साहू, चमेली देवांगन, प्रेमलता जायसवाल, कविता देवांगन, सरोज वैष्णव, शकुंतला मिश्रा, अंजू देवांगन

प्रसाद:- याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा

सिंदुराभिषेक:-  सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा पद्माक्ष प्रतुष सोनी, नंदकुमार डनसेना

शुन्दरकाण्ड:- आदित्य अग्रवाल, गीतेश कुमार पाण्डेय, शुभी सूरज संजीव गबेल, मोतीलाल देवांगन परिवार, एकांश बरेठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *