श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में 173वीं महाआरती संपन्न: पंडित पी. श्रीनिवास राव जी के सानिध्य में उमड़ा भक्ति का सैलाब

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती के प्रांगण में 08 सितम्बर, मंगलवार को 173वें महाआरती महोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय पंडित श्री पी. श्रीनिवास राव जी (सक्ती) का सानिध्य मंदिर परिवार और श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
मौलीश्वर महादेव के किए दर्शन
कार्यक्रम से पूर्व अतिथि महाराज जी ‘मौली फिश एवं एक्वेरियम’ पहुंचे, जहां उन्होंने मौलीश्वर महादेव का धूप-दीप से पूजन किया। सवा इंच के अद्भुत शिवलिंग पर हनुमान जी की अलौकिक छवि के दर्शन कर वे भावविभोर हो उठे।
पुष्प वर्षा और भव्य अगवानी
संध्या काल में महाआरती के समय पंडित जी अपनी धर्मपत्नी के साथ हनुमान गेट पहुंचे। मंदिर परिवार के सदस्यों ने चरण स्पर्श कर, पुष्प वर्षा और गगनभेदी जयकारों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने अतिथि पंडित जी को तिलक लगाकर व चुन्नी भेंट कर सम्मानित किया, वहीं संध्या वैष्णव जी ने उनकी धर्मपत्नी को तिलक लगाकर मोती की माला पहनाई।
दिव्य श्रृंगार और महाआरती का अद्भुत दृश्य
पट बंद होने के पश्चात पुजारी जी ने प्रभु का मनोरम श्रृंगार किया, जबकि मंच संचालक कोंडके मौर्य जी ने उपस्थित जनसमुदाय को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दिव्य रूप के दर्शन किए।
कार्यक्रम की शुरुआत मातृ शक्ति एवं अतिथि की धर्मपत्नी द्वारा पंच दीपक प्रज्वलन से हुई। इसके बाद पंडित श्रीनिवास राव जी ने गणेश वंदना एवं आरती संपन्न की। महिला समूह द्वारा 51 दीपों से सजी महाआरती प्रज्वलित की गई। पंडित जी ने सपत्नीक प्रथम महाआरती उतारी, जिसके बाद मंच पर उपस्थित पटेल जी, मिश्रा जी एवं बारी-बारी से सभी भक्तों ने आरती कर पुण्य लाभ कमाया। अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा का ओजस्वी पाठ किया गया।
स्मृति चिन्ह और आशीर्वचन
चालीसा पाठ के उपरांत अतिथि को गर्भगृह में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने हनुमान जी के चरणों में माथा टेका। पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं कोंडके मौर्य जी ने उन्हें हनुमान जी का छायाचित्र (तस्वीर) भेंट किया। अपने आशीर्वचन में पंडित राव जी ने मंदिर परिवार की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा, “हनुमान जी की महाआरती और चालीसा में शामिल होना केवल और केवल बजरंगबली की असीम कृपा से ही संभव होता है।”
आज के दो विशेष आकर्षण:
- कृष्ण भजन की प्रस्तुति: हाल ही में 4 सितम्बर को संपन्न हुए जन्माष्टमी व दही हांडी उत्सव की स्मृति में एक सुंदर कृष्ण भजन प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को आनंदमयी बना दिया।
- सेवा सम्मान: प्रत्येक मंगलवार की परंपरा के अनुसार, अमित तम्बोली द्वारा हस्तनिर्मित उपहार भेंट किया गया। इस बार यह विशेष पेन स्टैंड महाआरती में नियमित ढोलक सेवा देने वाले तथा गौ सेवा शेल्टर के मुख्य सहयोगी स्वापनिल चौबे जी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर मंदिर के सेल्फी जोन में अतिथि महोदय के साथ मंदिर परिवार के सभी महिला-पुरुष सदस्यों ने यादगार फोटो शूट कराया।
यूट्यूब लाईव:- गौरव यादव, योगेश देवांगन, आरुष देवांगन
संगीत एवं भजन:- पूनम तम्बोली, प्रीति, काजल, अवनी, गीतिका, निशा देवांगन, स्वापनिल चौबे
मंच संचालन:- कोडके मौर्य
संरक्षक:- चित्रंजय पटेल
फोटो ग्राफी:- अमित तम्बोली
आरती व्यवस्था:- रिंकू निर्मलकर
साउंड व्यवस्था:- सोनू देवांगन
प्रसाद वितरण:- महेंद्र गबेल
अन्य सेवा:- सुरेश देवांगन, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक, संतोष देवांगन
सुबह का श्रृंगार:- गौरव कुमार सोनी
शाम का श्रृंगार:- विकाश अग्रवाल सक्ती
दीप प्रज्वलित:- संध्या लिली वैष्णव, अंजू देवांगन, बफरी5 साहू, प्रेमलता जायसवाल, निम्मी, वन्या
प्रसाद:- पंडित पी.श्रीनिवास राव जी, याता यात थाना , पप्पू खर्रा, अमित तम्बोली
सिंदुराभिषेक:- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा प्रतुषा पद्माक्षा सोनी, श्रद्धा यादव
शुन्दरकाण्ड:- निधी राहुल गबेल, तनिष राठौर, हर्ष बरेठ, एकांश बरेठ, गीतेश कुमार पाण्डेय, आदित्य अग्रवाल

















