श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में 176वीं महाआरती संपन्न: पंडित अशोक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में गूंजे जयकारे

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, सक्ती में 176वीं महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर जांजगीर के सेवानिवृत्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी आदरणीय पंडित श्री अशोक शर्मा जी का गरिमामयी सानिध्य मंदिर परिवार और श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
जयकारों और पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि पंडित अशोक शर्मा जी ‘मौली फिश एवं एक्वेरियम’ पहुँचे, जहाँ उन्होंने मौलेश्वर महादेव जी के दर्शन-पूजन कर जलपान ग्रहण किया। तत्पश्चात, महाआरती के निर्धारित समय पर पंडित जी अपने सहयोगियों के साथ हनुमान गेट पहुँचे। वहाँ मंदिर परिवार के सदस्यों ने भक्तिभाव से उनके चरण स्पर्श कर, पुष्प वर्षा और ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी जयकारों के साथ उन्हें मंदिर प्रांगण तक अगवानी की।
गंभीर भक्तिमय माहौल के बीच पंडित जी ने मंदिर में प्रवेश कर श्री हनुमान जी महाराज को नमन किया। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी ने अतिथि पंडित अशोक शर्मा जी का तिलक लगाकर एवं पावन चुन्नी भेंट कर भावभीना स्वागत किया। साथ ही, उनके साथ आए अतिथियों व मित्रों का भी तिलक लगाकर और मोती की माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत, पुजारी जी ने हनुमान जी के विशेष श्रृंगार हेतु गर्भगृह के पट बंद किए। इस दौरान कार्यक्रम संचालक कोंडके मौर्य जी ने उपस्थित जनसमुदाय को पूरे आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया।
दिव्य दर्शन और 51 दीपों से प्रज्वलित महाआरती
पट खुलते ही श्रद्धालुओं को पवनपुत्र हनुमान जी के अलौकिक व दिव्य रूप के दर्शन हुए। मातृशक्ति द्वारा प्रज्वलित पंच-दीपक आरती के साथ पंडित श्री अशोक शर्मा जी एवं उनके सहयोगियों ने गणेश वंदना तथा श्री गणेश जी की आरती उतारी।
तत्पश्चात, महिला समूह द्वारा 51 दीपों से सजी महाआरती प्रज्वलित की गई। मुख्य अतिथि पंडित अशोक शर्मा जी ने प्रथम महाआरती उतारी, जिसके बाद उनके सहयोगियों और उपस्थित अपार श्रद्धालु भक्तों ने बारी-बारी से आरती कर पुण्य लाभ कमाया। आरती के अंतिम चरण में सभी अतिथियों ने एक साथ मंच पर आकर महाआरती को पूर्ण किया। इसके बाद संपूर्ण मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।
पाठ के समापन पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी एवं कोंडके मौर्य जी ने पंडित अशोक शर्मा जी को अत्यंत श्रद्धा भाव से गर्भगृह में आमंत्रित कर श्री हनुमान जी का छायाचित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया। पंडित जी ने अत्यंत विनम्रता से हनुमान जी के चरणों में माथा टेका। एवं कुछ समय का आशीर्वचन दिये इस सुखद क्षण को यादगार बनाने के लिए मंदिर परिवार के महिला व पुरुष सदस्यों ने अतिथियों के साथ फोटो खिंचवाई।
आज के विशेष आकर्षण:
- धूपबत्ती से निर्मित अनोखा गणेश पंडाल व प्रसाद वितरण:
श्रद्धालु अमित तंबोली द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर धूपबत्ती का उपयोग कर एक अत्यंत सुंदर व छोटा सा गणेश पंडाल तैयार किया गया था, जिसमें 12 दिनों तक श्री गणेश जी विराजित रहे। गणेश विसर्जन के पश्चात इस कलाकृति को एक दिवसीय प्रदर्शनी हेतु मंदिर के ‘सेल्फी ज़ोन’ में रखा गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। साथ ही, पंडाल में प्रयुक्त धूपबत्ती को श्रद्धालुओं के बीच 4-5 पीस प्रति व्यक्ति प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। - पिंकी राठौर जी को जन्मदिन पर ‘सेवा सम्मान’:
मंदिर की निस्वार्थ सेवा और सहयोग की परंपरा को निभाते हुए, पुलिस कॉलोनी निवासी श्रीमती पिंकी राठौर जी को सम्मानित किया गया। श्रीमती राठौर निरंतर मंदिर के कार्यों में सक्रिय सहयोग देती हैं। बीते दिन उनके जन्मदिन के सुअवसर को ध्यान में रखते हुए, अमित तंबोली के हाथों से विशेष रूप से निर्मित एक आकर्षक व प्यारा पेन स्टैंड उन्हें ‘सेवा सम्मान’ के रूप में उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
यूट्यूब लाईव:- गौरव यादव, योगेश देवांगन, आरुष देवांगन
संगीत एवं भजन:- पूनम तम्बोली, प्रीति, काजल, अवनी, गीतिका, निशा देवांगन
मंच संचालन:- कोडके मौर्य
संरक्षक:- चित्रंजय पटेल
फोटो ग्राफी:- अमित तम्बोली
आरती व्यवस्था:- रिंकू निर्मलकर
साउंड व्यवस्था:- सोनू देवांगन
प्रसाद वितरण:- महेंद्र गबेल
अन्य सेवा:- सुरेश देवांगन, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक, संतोष देवांगन
सुबह का श्रृंगार:- वीरेन्द्र देवांगन सक्ती
शाम का श्रृंगार:- रुद्रशंकर, वधुन्धरा, सुरेश गबेल सक्ती
दीप प्रज्वलित:- श्रीमती संध्या वैष्णव, सुनीता तम्बोली, बद्रिका साहू, चमेली देवांगन, कविता देवांगन
प्रसाद:- याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, संध्या वन्या वैष्णव, अमित तम्बोली
सिंदुराभिषेक:- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रतुषा, पद्माक्ष सोनी, टिकेश कुमार डनसेना
शुन्दरकाण्ड:- निधी राहुल गबेल, आदित्य अग्रवाल, गीतेश कुमार पाण्डेय, एकांश बरेठ, टिकेश कुमार डनसेना, पीयूष कुमार देवांगन

















