बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के सानिध्य में सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में संपन्न हुई 175वीं महाआरती; 40 किलो धूपबत्ती के गणेश जी बने आकर्षण का केंद्र

सक्ती:
नगर के आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार, 22 सितंबर को 175वीं भव्य महाआरती का आयोजन अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक पंडित श्री सुशांत शुक्ला मौजूद रहे।
मौलीश्वर गणेश के दर्शन और भव्य स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक सुशांत शुक्ला मौली फिश एवं एक्योरियम पहुंचे, जहां उन्होंने 40 किलो धूप बत्ती से निर्मित अनूठे और सुगंधित गणेश पंडाल में मौलीश्वर गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात, वे अपने सहयोगियों व प्रशंसकों के साथ पैदल हनुमान गेट पहुंचे। हनुमान गेट पर मंदिर परिवार के सदस्यों ने पुष्प वर्षा, चरण स्पर्श और जयकारों के साथ उनका भव्य आत्मीय स्वागत किया।
दिव्य श्रृंगार और मातृशक्ति द्वारा 51 दीपों से महाआरती
मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही विधायक शुक्ला ने घुटने टेककर पवनपुत्र हनुमान जी के चरणों में माथा टेका। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने उन्हें तिलक लगाकर व चुन्नी भेंट कर सम्मानित किया, वहीं उनके साथियों का तिलक एवं मोती की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कोंडके मौर्य द्वारा किया गया। पुजारी जी द्वारा हनुमान जी का अलौकिक श्रृंगार करने के पश्चात जैसे ही पट खुले, पूरा मंदिर प्रांगण जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। मातृशक्ति द्वारा पंच दीपक आरती प्रज्वलित की गई, जिसके बाद विधायक शुक्ला ने गणेश वंदना एवं आरती उतारी। तत्पश्चात महिला समूह द्वारा 51 दीपों से सजी महाआरती प्रज्वलित की गई। मुख्य अतिथि, उनके सहयोगियों और उपस्थित विशाल जनसमुदाय ने एक साथ महाआरती में भाग लिया। महाआरती के उपरांत सभी भक्तों ने एक स्वर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
हनुमान जी का छायाचित्र एवं सेवा सम्मान भेंट
चालीसा पाठ के समापन पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं कोंडके मौर्य जी ने विधायक सुशांत शुक्ला को हनुमान जी का दिव्य छायाचित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया।
मंदिर की अनूठी परंपरा ‘सेवा सम्मान’ के तहत कलाकार अमित तम्बोली द्वारा हस्तनिर्मित एक सुंदर पेन स्टैंड, प्रत्येक महाआरती में नियमित रूप से अपनी सेवाएं देने वाले पंडित रविन्द्र मिश्रा जी को भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिवार के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने अतिथियों के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।
यूट्यूब लाईव:- गौरव यादव, योगेश देवांगन, आरुष देवांगन
संगीत एवं भजन:- पूनम तम्बोली, प्रीति, काजल, अवनी, गीतिका, निशा देवांगन
मंच संचालन:- कोडके मौर्य
संरक्षक:- चित्रंजय पटेल
फोटो ग्राफी:- अमित तम्बोली
आरती व्यवस्था:- रिंकू निर्मलकर
साउंड व्यवस्था:- सोनू देवांगन
प्रसाद वितरण:- महेंद्र गबेल
अन्य सेवा:- सुरेश देवांगन, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक, संतोष देवांगन
सुबह का श्रृंगार:- महक शुक्ला सक्ती
शाम का श्रृंगार:- नवरतन पटेल सक्ती
दीप प्रज्वलित:- संध्या वैष्णव, पुष्पा निर्मलकर, चुलबुली देवांगन, प्रेमलता जायसवाल, आँचल देवांगन
प्रसाद:- याता यात तम्बोली सक्ती, अमित तम्बोली
सिंदुराभिषेक:- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा प्रतुष पद्माक्ष सोनी सक्ती
शुन्दरकाण्ड:- निधी राहुल गबेल, एकांश बरेठ, आदित्य अग्रवाल, गीतेश कुमार पाण्डेय सक्ती
विशेष:- विधायक पंडित सुशांत शुक्ला जी को महाआरती मे निमंत्रण 110 महाआरती में शामिल किशन शर्मा जी सक्ती के द्वारा दिया गया एवं शुक्ला जी के साथ 131 महाआरती में शामिल आयुष शर्मा जी बरद्वार के द्वारा दिया गया था

















