समाचार

आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति के सदस्य के साथ हुई एक अनोखी वाक्या

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति के सदस्य अमित तम्बोली ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ मांगलिक कार्य हेतु अपने बाईक से जांजगीर गये हुये है शादी के रस्म में देवतल्ला के लिये ग्राम के बरम्बवा मंदिर पहुँचे वाह जैसे ही अपनी बाईक को खड़े किये उस मंदिर के पुजारी की नजर बाईक के सामने की स्टिकर पर पड़ी जिस में *“भगवा रंग में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर”* लिखा हुआ जो सभी सदस्यों की बाईक में मौजूद है उसे पढ़ कर पंडित जी ने मेरे पास आके जानकारी लिये ये आपकी गाड़ी में लिखा है बहुत अच्छा लगा आप कहाँ से है तो तम्बोली जी पंडित जी को सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की के विषय मे सारी जानकारी दी और आज 30वें महाआरती की जानकारी भी दिये फिर पंडित जी ने आदर पूर्वक 100 सालों से भी पुरानी श्री हनुमान जी के गर्भगृह में लेजाकर अगरबत्ती जलवा कर पूजा करवाये एवं पुजारी सुभाष शर्मा जी ने मंत्र उत्चार कर शंख भी बजाये और पुजारी जी बोले कि आज आप सक्ति के हनुमान मंदिर दर्शन के लिये नही पहुँचे तो आज हनुमान जी यहाँ अपने दरबार मे हाजरी लगाने बुला लिये
अमित तम्बोली जी ने बतलाया कि पुजारी सुभाष शर्मा जी को जब समय मिले सक्ति में स्थित श्री सिद्ध हनुमान जी के दर्शन करने आये और 51 दीप की महाआरती देखे और वैसे ही व्यवस्था जांजगीर करने का प्रयास करे
अमित जी ने बतलाया कि आज अचानक हनुमान जी के दर्शन कर मन प्रफुल्ल हो गया
जय श्रीराम जय श्री हनुमान

पुजारी सुभाष शर्मा जी जांजगीर के साथ अमित तम्बोली
100 साल पुराना पवन पुत्र हनुमान जी
हनुमान जी के साथ विराजे है श्री गणेश जी पंडित जी ने बतलाया कि गणेश जी की सूंड सीधे हाथ की तरफ है जो बहुत कम जगह में स्थापित होते है