महाआरती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुआ आज 69 महाआरती इस आरती के मुख्य अतिथि पंडित के बारे में जानकारी के लिये नीचे पढ़े

शुभ अति शुभ दो पीपल वृक्षों के मध्य विराज मान है श्री सिद्ध हनुमान जी जहा प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट शक्ति में 69 वा भव्य महाआरती 10 सितंबर को जिसमे शामिल हुए पंडित श्री दुर्गा प्रसाद पाण्डेय जी महाराज जी के सानिध्य में हुई। महाराज जी को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य ससम्मान मंदिर लाया गया मंदिर में परम आदरणीय पंडित ओमप्रकाश जी के द्वारा महाराज श्री दुर्गा प्रसाद पांडेय जी को चुन्नी भेंट कर तिलक लगा कर हनुमान जी का दर्शन कराया तत्पश्चात महाराज जी के द्वारा गणेश जी की आरती एवं हनुमान जी की 51 दीपो से सजी हुई महाआरती कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया महाराज जी ने कहा इस महाआरती में शामिल होना बड़ी सौभाग्य की बात है आप सभी भक्तों पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहे कहा और सभी भक्तों का अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस सुनहरे पल को मोबाइल में फोटो कैप्चर किया श्री रिंकू निर्मलकर जी के द्वारा एवं मंच संचालन श्री नारायण प्रसाद मौर्य (कोंडके) जी के द्वारा किया गया श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए 10 सितंबर मंगलवार को हनुमान जी का सुबह का श्रृंगार- यशोदा साहू मालखरौदा के द्वारा कराया गया। महाआरती प्रज्वलित- राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के द्वारा किया गया।
सिंदूरा अभिषेक – सावित्री यादव रामगोपाल देवांगन,विक्की वर्मा,उपेन्द्र सिंह।
सुंदरकांड का पाठ- श्याम रावलानी. गितेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार अग्रवाल, प्रथम शर्मा . बंसल मेडिकल
प्रसाद- यातायात थाना शक्ति, सोंनु देवांगन जी पप्पू खरा राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के द्वारा प्रसाद लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *