समाचार

ग्राम बगबुड़वा में भक्ति की आई बाढ़ घघरा वाले कथा वाचक ने मचाई भक्ति की धूम जाने वो पंडित है कौन

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भक्ति सागर में लोग झूम रहे है इस बात की जानकारी देते हुये सक्ति से लग भग 3km की दूरी पर बगबुड़वा ग्राम में तारीख 21फरवरी 2024 से चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 28 फरवरी 2024 को हुआ इस कथा से सभी स्रोता को भक्ति और आनंद से बांधने वाले कथा वाचक आदरणीय पंडित दीपक कृष्ण महराज घघरा वाले है जिनकी शिक्षा वृंदावन हुई है कथा वाचक के निमंत्रण पर कथा प्रसंग रुकमणि मंगल 26 फरवरी 2024 को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोडके मौर्य, अमित तम्बोली, महेन्द्र गबेल, सोनू देवांगन, वीरेन्द्र देवांगन, संजय तम्बोली, अरविन्द देवांगन, मिथलेश जायसवाल शामिल हुये। भजन में लोगो के झूमने की चर्चा सक्ति में चल रही थी ये बात सत्य है कथा पंडाल में जैसे ही भजन चालू होती सभी स्रोता आनंद और मस्ती में झूमने लगते है कथा के अंतिम समय मे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सभी सदस्य व्यासपीठ को प्रणाम कर श्री फल चढाये कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त किये पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने कथा वाचक को चुन्नी भेट कर समान्नित किये फिर सार्वजनिक संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया फिर कथा विराम पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के द्वारा लाया गया 51दीपो से सजी महाआरती की गई एवं भोजन भंडारे प्रसाद का वितरण भी बहुत अच्छे से प्रतिदिन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *