समाचार

धर्म की नगरी खरसिया की पावन धारा में हनुमान जी की भव्य महाआरती का शुभारंभ अति शीघ्र

अत्यंत हर्ष का विषय की पुरानी बस्ती खरसिया स्थित श्री हनुमान जी का विशाल मंदिर स्थापित है। जिसमें साक्षात हनुमान जी विराजमान हैं। और वह प्रतिदिन अपने भक्तों के ऊपर असीम कृपा बरसाते रहते हैं। आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति के सदस्यों के द्वारा हनुमान जी के दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और वहां के पुजारी पं.श्री गोलू महाराज जी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ इस अवसर पर गोलू महाराज जी ने खरसिया के हनुमान जी के मंदिर में 51 दीपों की महाआरती करने की इच्छा जताई इस विषय पर हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर विचार विमर्श और आगामी महाआरती के संबंध में चर्चा और विचार विमर्श किया गया और हमारे श्री सिद्ध  हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों के द्वारा गोलू महाराज को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति में आगामी मंगलवार की महाआरती में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया जिसे गोलू महाराज ने सहर्ष स्वीकार किया और हमें आने का आश्वासन भी दिया।

खरसिया में स्थित श्री हनुमान मंदिर के पुजारी गोलू महराज जी
पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव के साथ पुजारी गोलू महराज और श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति के सदस्य
गोलू महराज का सम्मान करते कोडके मौर्य जी
सभी भक्त श्री हनुमान मंदिर खरसिया में माथा टेकने पहुँचे