सक्ति मे 66 वर्षों से चल रहे नवधा रामायण में इस वर्ष भजन के लिये शामिल हुये पार्टी को प्रथम पुरस्कार 11100₹ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा भेट किया गया

सक्ति के हिर्दय स्थल नवधा चौक में 66 सालो से नवधा रामायण का कार्यक्रम निरन्तर चला आ रहा है इस वर्ष भी सार्वजनिक अखण्ड नवान्हिक रामायण महायज्ञ का आयोजन महावीर किर्तन मण्डली नवधा चौक के द्वारा किया जा रहा है।
25-05-2024 को कलश यात्रा के साथ अखण्ड नवधा रामायण का शुभारंभ हुआ और 03-06-2024 को हवन पूर्णाहुति सहसधार एवं भंडारा के साथ समापन हुआ इस कथा के व्यसपीठ पर पंडित श्री ओमप्रकाश चौबे जी राज पुरोहित विराजमान रहे।
कथा के पहले दिन से अलग अलग गाँव सहर दूर दराज से संगीत भजन कीर्तन की टोली प्रति दिन आकर अपना अपना सेवा निरन्तर 24वो घन्टे देती रही है। इस संबंध में इन भजन पार्टी के उत्सवर्धन के लिये प्रथम, द्वितीय, तृतीय से नवम पुरुस्कार का कार्यक्रम रखा गया था। विराम दिवश की रात्रि सभी संगीत पार्टी में से नव पार्टी को चयन कर उनके बीच मुकाबला सारी रात चली सुबह निर्णायक के द्वारा सील्ड एवं इनाम की नगद राशि उनकी श्रेणी के अनुसार दिया गया इस संबंध में प्रथम पुरस्कार 11100₹ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति के द्वारा वेजेता भजन टीम नव दुर्गा मानस मंडली लोहाराकोट को दिया गया इस कार्यक्रम में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोंडके मौर्य जी, अमित तम्बोली, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, वीरेन्द्र देवांगन, गोपाल गौतम, घनश्याम साहू, मोनू साहू प्रकाश अग्रवाल, गिरधर सिंह पटेल, संजय तम्बोली, रिंकू निर्मलकर, सन्तोष देवांगन, पप्पू खर्रा, हरनारायण पाण्डेय, रविन्द्र मिश्रा, बच्चो की टोली एवं हमारे हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल जी शामिल रहे









