समाचार

भक्ति मय हुआ पूरा सक्ति क्षेत्र 7 फरवरी को परसदा खुर्द पहुंचे कथा श्रवण करने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति

परसदा खुर्द (सकती) में समस्त ग्राम वासियों के द्वारा आयोजित संगीतमय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 3 फरवरी से प्रारम्भ हुआ था 8 फरवरी को विश्राम है इस श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्यासपीठ पर परम आदरणीया – सुश्री प्रज्ञा विष्णु प्रिया जी के सानिध्य में चल रहा है आदरणीय मिलन श्रीवास जी के निमंत्रण पर आज कथा के षष्ठम दिवस श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोंडके मौर्य जी,अमित तम्बोली, महेंद्र गवेल,हरनारायण पांडेय पहुँचे। एवं अमित तंबोली जी के द्वारा बहुत ही सुंदर मौलीश्वर महादेव में दीदी जी का छाया चित्र बनाया गया था उसे दीदी जी स्वयं दर्शन करने पहुँचे दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त की एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आकर हनुमान जी के दर्शन किये। हम सभी भक्तजन व्यासपीठ पर आशीर्वाद प्राप्त किये आज कथा में उद्धव चरित्र कृष्ण रुकमणि विवाह की मनमोहक जीवंत झांकी की प्रस्तुति दिखलाई दी कथा के मध्य में कथा वाचिका सुश्री आँचल गोस्वामी दीदी जी कांदानारा का आगमन हुआ फिर आनंद लेते हुये संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ मिलन ग्रुप के द्वारा कराया गया एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा लाया गया 51 दीपो की भव्य महाआरती मुख्य यजमान सहित सभी भक्तों ने महाआरती किये प्रसाद प्राप्त किया। आयोजक समस्त परसदा खुर्द के ग्राम वासियों को
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट में महाआरती में आमंत्रित किया गया ।

सुश्री प्रज्ञा विष्णु प्रिया जी
व्यास पीठ पर आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँचे हम सभी
कृष्ण रुकमणि मंगल
कथा वाचिका सुश्री आँचल गोस्वामी के द्वारा 51 दीपो की महाआरती
आयोजक परिवार मुख्य यजमान के द्वारा 51 दीपो की महाआरती
सुश्री प्रज्ञा विष्णु प्रिया दीदी जी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर पहुँच कर आशीर्वाद प्राप्त की
मौली फिश में विराजे मौलीश्वर महादेव पर दीदी जी की छवि श्रृंगार
महादेव पर अपनी छवि देख खुश हुई दीदी जी
दीदी जी एवं नगरपालिका cmo के साथ हम सभी
दीदी जी के साथ मौली फिश अमित तम्बोली और परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *