93 वा महाआरती में शामिल हुये सक्ति के कम उम्र वाले होनहार शिक्षक जो बच्चो के एक नये मुकाम की देते है ज्ञान

25 फरवरी 25 की शाम 07 बजे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 93वा महाआरती की गई इस महाआरती में सक्ति के होनहार कम उम्र वाले शिक्षक जो सैकड़ो बच्चो को नई दिशा में चल कर अपना भविष्य बनाने का ज्ञान देने वाले पंडित श्री किशन शर्मा जी को आमंत्रित किया गया वो सही समय पर सपत्नीक एवं माता जी के साथ हनुमान गेट में में पहुँचे जहाँ सभी महिला पुरूष सदस्यो ने जयकारा के साथ स्वागत कर मंदिर लेके आये पुजारी जी द्वारा तिलक कर चुन्नी भेट कर स्वागत किये एवं साथ मे आई महाराज जी की धर्मपत्नी माता एवं दादी जी को पुजारी की श्रीमती ने मोती की माला पहनाकर स्वागत किये फिर पंच दीप आरती प्रज्वलित कर गणेश वंदना एवं गणेश आरती की गई फिर महिला समिति एवं अतिथि परिवार द्वारा 51 दीपो की महाआरती प्रज्वलित की गई प्रथम महाआरती पंडित किशन शर्मा जी के द्वारा की गई फिर सपत्नीक महाआरती किये एवं सपरिवार महाआरती करनें के पश्चात सभी भक्त महाआरती कर पुण्य की प्राप्ति किये एवं सार्वजनिक हनुमान चालीसा का पाठ श्री राम जय राम जय जय राम के साथ किया गया हनुमान चालीसा पूर्ण होने के बाद अतिथि पंडित जी को गर्भ गृह में लाया गया जहाँ हनुमान जी के चरणों मे माथा टेक प्रणाम किये एवं हनुमान जी के पैरो को भी दबाये पुजारी जी न हनुमान जी की छाया छवि भेट किये फिर बारी आई लघु आशीर्वचन देने की बारी सारा कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद सेल्फी जोन में अतिथि पंडित जी के साथ सभी हनुमान मंदिर परिवार के महिला पुरुष सदस्यों ने सामूहिक तस्वीर लिये इस प्रकार महाआरती का 93 अध्याय पूर्ण हुआ।
-:आज के कार्यक्रम:-
मंगलवार: 25 फरवरी 2025
महाआरती: 93वा
मुख्य अतिथि: पंडित श्री किशन शर्मा सक्ति (शिक्षक)
मंदिर के मार्गदर्शक: पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर के पुजारी: पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी
कार्यक्रम संचालक: नारायण प्रसाद मौर्य(कोंडके जी)
यादगार तस्वीर ली गई: अमित तम्बोली
सुबह का श्रृंगार: यश सोनी टेमर के सालगिरह पर
संध्या का श्रृंगार: नंदकिशोर तम्बोली के द्वारा
दीप प्रज्वलित: अतिथि परिवार एवं महिला समूह के द्वारा
प्रसाद: याता यात थाना सक्ति,
नमकीन प्रसाद: अमित सुनीता तम्बोली सक्ति के द्वारा
सिन्दूराभिषेक: सावित्री यादव सक्ति, रामगोपाल देवांगन सक्ति एवं धनन्जय नीरजा नामदेव के शादी के सालगिरह पर
सुंदरकांड पाठ: गीतेश कुमार पाण्डेय सक्ति, प्रथम शर्मा सक्ति, श्याम रावलनी सक्ति, खुशबू गबेल सक्ति
विशेष: (1) 26 जनवरी की शाम 4 बजे महाशिवरात्रि पर शिव बारात में शामिल होने हेतु सभी भक्तो के संग नगर वासी को आमंत्रित किया गया।
(2) श्रीमती पिंकी राठौर सक्ति को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं मोती की माला भेट कर मनाई गई।


















