अगस्त माह के पहले मंगलवार 6 अगस्त को श्री सिद्ध हनुमान जी की हुई 64वीं भव्य महाआरती

प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट शक्ति में 64 वा भव्य महाआरती 6 अगस्त को जिसमे शामिल हुए अर्जुनी के सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पंडित-श्री अशोक कृष्ण महाराज जी के सानिध्य में हुई महाराज जी के साथ में आए हमारे शक्ति क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक मिलन श्रीवास एवं रामकृष्ण दास जी महाराज जी को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सभी सदस्य ससम्मान महाराज जी को मंदिर लाया गया मंदिर में परम आदरणीय पंडित ओमप्रकाश जी के द्वारा महाराज श्री अशोक कृष्ण जी को चुन्नी भेंट कर तिलक लगा कर हनुमान जी का दर्शन कराया तत्पश्चात महाराज जी के द्वारा गणेश जी की आरती एवं हनुमान जी की 51 दीपो से सजी हुई महाआरती कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया महाराज जी ने कहा इस महाआरती में शामिल होना बड़ी सौभाग्य की बात है। इस सुनहरे पल को मोबाइल में फोटो कैप्चर किया श्री रिंकू निर्मलकर जी के द्वारा एवं मंच संचालन श्री नारायण प्रसाद मौर्य (कोंडके) जी के द्वारा किया गया श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए अगस्त माह के पहले मंगलवार 6 तारीख को हनुमान जी के का श्रृंगार- एक गुप्त भक्त के द्वारा कराया गया।
सिंदूरा अभिषेक –सावित्री यादव रामगोपाल देवांगन नितिन सोनी
सुंदरकांड का पाठ- गितेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार अग्रवाल, प्रथम शर्मा।
प्रसाद- यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, नवीन रश्मि पटेल, के द्वारा प्रसाद लगाया गया।














