महाआरती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट सक्ति में 2024 मंगलवार को हुआ 35 वाँ भव्य महाआरती। भक्ति मिले ना हनुमान के बिना मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 16 जनवरी 2024 को 35 वे मंगलवार को भव्य महाआरती ।
श्री सिद्ध हनुमान मन्दिर के मार्गदर्शक श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी का एक अभियान सब को हनुमान जी से जोड़ना और भक्तों को मन्दिर तक लाना। परम आदरणीय आचार्य पँडित-राजेश शर्मा (घड़ी)वाले के सानिध्य में किया गया महाआरती
इस महाआरती में मंत्र उच्चारण एवं पूजन परम आदरणीय पँडित श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन कोडके मौर्य जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सभी यादगार पलों को अमित तम्बोली के द्वारा कैमरे में कैद किया गया।
इस महाआरती में हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महिलाओं के द्वारा 51 दीपों की महाआरती दीप प्रज्वलित कर महाआरती में शामिल हुये।
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के वरिष्ठ सदस्य हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल जी, मनीष वैष्णव, सोनू देवांगन, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, अरविंद देवांगन, महेंद्र गबेल, मोनू साहू, संजय तंबोली, गोपाल गौतम, रिंकू निर्मलकर, संतोष देवांगन, रविन्द्र मिश्रा, एवं महिला सदस्य संध्या वैष्णव,लिली वैष्णव, सुनीता तम्बोली, मनीषा तम्बोली, शाकुन्तल मिश्रा, शान्ति थवाईत सभी सदस्य सामिल हुए।
इस महाआरती में सक्ति एवं सक्ति के आसपास के भक्त बढ़ चढ़कर सामिल हो रहे हैं।
महाराज श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा नगर के तालाबों को स्वच्छ रखने के लिए निर्माल्य वाहन का संचालन किया जा रहा है।
आप भी इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते हैं…
।।सिंदूराअभिषेक।। रामगोपाल देवांगन ,अनूप गर्ग, सावित्री यादव, के द्वारा कराया गया।
।।सुंदरकांड पाठ।। श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, के द्वारा कराया गया। और
।।श्रृंगार।। शुभम अग्रवाल स्वास्तिक मेटल के द्वारा किया गया।
।।प्रसाद।। पंडित राजेश शर्मा जया देवांगन के द्वारा कराया गया। एवं नमकीन भोग फरह सुनीता तम्बोली ने अपने हाथों से बना कर चढ़ाई।

मुख्य अतिथि पंडित जी के साथ आज महाआरती मे सक्ति के श्याम भजन गायक अभिषेक कथूरिया भी हुये शामिल उनके द्वारा बालाजी भगवान के भजन किया गया। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य कटरा माँ वैष्णव देवी दर्शन कर वापस लौटने पर आरती कर स्वागत किया गया एवं सभी को श्रीफल भेट किया गया। मंदिर परिवार के सदस्य अमित तम्बोली की भतीजी सेजल तम्बोली की सर्विस महिला बाल विकास में लगी है तो हनुमान जी चरणों मे माथा टेक कर जवाईनिग के लिये वाड्रफनगर रवाना हुई मंदिर परिसर के सभी लोगो शुभकामनाएं बधाई दिये

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को आप सिंदूराअभिषेक श्रंगार एवं सुंदरकांड का पाठ भी करवा सकते हैं। (1)सिंदूरअभिषेक 101₹ (2)सुंदरकांडपाठ 101₹
एवं (3)श्रृंगार 701₹
(4)वस्त्र लँगोट हनुमान जी को अर्पण
मन्दिर में करवा सकते हैं।
आप भी अपने जन्मदिन विवाह वर्षगांठ या किसी भी शुभ अवसर पर हनुमान जी की सेवा करा सकते हैं। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में होने वाले भव्य महाआरती में आप सपरिवार आमंत्रित हैं।
निवेदक-श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति।

पंडित राजेश शर्मा जी का चुन्नी भेट कर सम्मानित करते पुजारी जी
भक्त द्वारा चढ़ाया गया प्रसाद
गणेश जी की आरती
51 दीपो की महाआरती प्रज्वलित करती हुई महिला समूह
महाआरती उठाते भक्त
सामूहिक हनुमान चालीसा
अतिथि पंडित राजेश शर्मा जी को प्रसाद देते हुये पुजारी जी
अतिथियों के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य
कटरा वैष्णव देवी दर्शन कर वापस आये सदस्यों को आरती श्रीफल भेट करने के बाद पुजारी सहित सभी सदस्यों की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *