श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट सक्ति में 2023 के अंतिम मंगलवार पूणिमा में हुआ 32 वा भव्य महाआरती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 26 दिसबंर को 32 वे मंगलवार को भव्य महाआरती ।
मन्दिर के मार्गदर्शक श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी का एक अभियान सब को हनुमान जी से जोड़ना और भक्तों को मन्दिर तक लाना……परम आदरणीय पँडित-श्री दिलीप पांडेय (गोलू महाराज) जी पुरानी बस्ती खरसिया के सानिध्य में किया गया महाआरती
इस महाआरती में मंत्र उच्चारण एवं पूजन परम आदरणीय पँडित श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन कोडके मौर्य जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सभी यादगार पलों को अमित तम्बोली के द्वारा कैमरे में कैद किया गया।
इस महाआरती में हमारे हनुमान मंदिर परिवार के माता एवं बहनों के द्वारा 51 दीपों की महाआरती दीप प्रज्वलित कर महाआरती में शामिल हुये। आज की महाआरती में विशेष रूप से सक्ति उप जेल के जेलर आदरणीय श्री सतीश चंद्र भार्गव उपस्थित थे।
महराज जी ने कहा… बड़ा ही सौभाग्य है कि मुझे भी आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में महाआरती करने का अवसर प्राप्त हुआ। मेरे साथ-साथ मेरे मित्र लोग भी महाआरती कर बहुत ही अधिक आनंदित हुए और इसी प्रकार की महाआरती मै अपने मंदिर पुरानी बस्ती खरसिया में अति शीघ्र प्रारंभ करना चाहता हूं आगे महाराज जी ने हम सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद देते हुए नए वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी.
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के वरिष्ठ सदस्य हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल जी, मनीष वैष्णव. सोनू देवांगन, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, अरविंद देवांगन, महेंद्र गवेल, मोनू साहू, संजय तंबोली, गोपाल गौतम, रिंकू निर्मलकर, संतोष देवांगन, एवं सभी सदस्य सामिल हुए।
इस महाआरती में सक्ति एवं सक्ति के आसपास के भक्त बढ़ चढ़कर सामिल हो रहे हैं।
महाराज श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा नगर के तालाबों को स्वच्छ रखने के लिए निर्माल्य वाहन का संचालन किया जा रहा है।
आप भी इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते हैं…
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को आप सिंदूराअभिषेक श्रंगार एवं सुंदरकांड का पाठ भी करवा सकते हैं।
।।सिंदूराअभिषेक।। प्रभात खर्रा.विशाल सिंग राजपूत .रामगोपाल देवांगन, अनूप गर्ग, सावित्री यादव, के द्वारा कराया गया।
।।सुंदरकांड पाठ।। श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, के द्वारा कराया गया। और
।।श्रृंगार।। श्रिया पांडेय सकती के द्वारा किराया गया।
।।प्रसाद।। बनारसी के द्वारा कराया गया।
आप भी अपने जन्मदिन विवाह वर्षगांठ या किसी भी शुभ अवसर पर हनुमान जी की सेवा करा सकते हैं। (1)सिंदूरअभिषेक 101 ₹ (2)सुंदरकांडपाठ 101₹
एवं (3)श्रृंगार 701₹ भी मन्दिर में करवा सकते हैं। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में होने वाले भव्य महाआरती में आप सपरिवार आमंत्रित हैं।
निवेदक-श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति।










