समाचार

सुर संगम कला समिति के द्वारा चांदनी चौक रायगढ़ में सरस्वती पूजन मूर्ति स्थापना के संग श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ का किया आयोजन

रायगढ़ जिला के सबसे व्यस्त बस्ती चाँदनी चौक मे पिछले कई सलो से बसन्त पंचमी पर सरस्वती पूजन मूर्ति स्थापना की जाती और लग भग 5-6 सालों से सुर संगम कला समिति द्वारा नये नये कथावाचक अचार्य एवं संगीत टीम के साथ अलग अलग यजमान के साथ श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ होता है इस बार बिलासपुर से कथावाचक आदरणीय पंडित महेश तिवारी जी के मधुर वाणी से कथा श्रवण करेंगे एवं यजमान श्री खगेश्वर थवाईत(खोवा) संग धर्मपत्नी श्रीमती वसुंधरा थवाईत(वसु) है। यजमान परिवार से उमेश दिशा थवाईत के द्वारा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पूरे परिवार को निमंत्रण प्राप्त हुआ था 17 तारीख को संध्या मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोडके मौर्य जी, महेन्द्र गबेल जी, अमित तम्बोली जी के संग उनकी धर्मपत्नी सुनीता तम्बोली जी रायगढ़ कथा श्रवण करने पहुँचे सुनीता जी ने अपने सहेलियों पूर्णिमा शर्मा, सरस्वती सोनी, पूनम सोलंकी, सरिता नामदेव को कांटेक्ट कर कथा में शामिल होने के लिये निमंत्रण दिये समय मे सभी पहुँच कर कथा श्रवण किये आज कथा प्रसंग में वामन अवतार की झांकी(अर्पित थवाईत), हनुमान जी की झांकी(आशु तम्बोली) एवं कृष्ण जन्म की झांकी वासुदेव (ईशु तम्बोली)के साथ मे देखने को मिली कथा का आनंद लेते हुये कई नेताओं सम्मानीय नागरिकों का आना इस कड़ी में वो पी चौधरी की माता जी और बहन भी आई व्यसपीठ पर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किये श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से आये सभी सदस्य व्यसपीठ पर माथा टेके एवं भागवताचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किये पुजारी जी ने कथा वाचक महराज जी को चुन्नी भेट कर समान्नित किये फिर सार्वजनिक संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया कथा के अंतिम भजन में सभी स्रोता मस्ती और आनंद के साथ झूमने लगे सुषमा, ईश्वर, मीठी, मौली के संग सभी बहन बेटी भाभी भाई बंधु रिश्तेदार फिर अंतिम में सक्ति से पुजारी जी द्वारा लाई गई 51 दीपो की महाआरती आयोजक परिवार के सदस्यों द्वारा प्रज्वलित कर बारी बारी जोड़ी में की गई सभी को आनंद की प्राप्ति हुई सभी सदस्य वेदी आवाहित देवी देवताओं को प्रणाम कर माखन मिश्री का भोग प्रसाद ग्रहण किये एवं आयोजक परिवार के निवास में भोजन की व्यवस्था की गई थी भोजन प्रसाद ग्रहण कर सभी से विदाई लेके सक्ति के लिये रवाना हुये।

आप सभी इस लिंक के माध्यम से youtube से लाईव कथा श्रवण कर सकते है

https://www.youtube.com/live/B7Dt1ICyI8Q?si=h4iViDqZ4sKlYGyh

सरस्वती माता जी के सुनीता जी
मुख्य यजमान
सुनीता के साथ उनकी सहेलियाँ
उमेश दिशा थवाईत
वामन अवतार(अर्पित थवाईत)
बालाजी सरकार (आशु तम्बोली)
कोडके जी, ओमप्रकाश जी, महेन्द्र जी एवं उमेश थवाईत
कोडके जी द्वारा हम लोगो का परिचय देते हुये
51 दीपो से सजी महाआरती
वासुदेव (ईशु तम्बोली)
फूलो की माला पहनाकर हम सभी को समान्नित करते हुये महराज जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *