कथावाचक रोहिणी तिवारी ने कोरबा के बुधवारी दशहरा मैदान चलाया शब्दो का जादू खिंचे चले आये भक्त

आज हर कोई श्री मद भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ करवाना चाहता है पर जिस पर ठाकुर जी की कृपा हो उसी को ये सौभाग्य मिल पाता है इसी कड़ी में कोरबा के बुधवारी मार्किट में रहने वाली समस्त महिला समिति के द्वारा दशहरा मैदान में भव्य पंडाल में दिनाँक 10-02-2024 से शनिवार से 18-02-2024 तक भागवत कथा का आयोजन रखा गया है इस भागवत कथा के व्यसपीठ पर आदरणीय पंडित रोहणी तिवारी जी विराज मान है।
आदरणीय तिवारी जी का निमंत्रण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर को प्राप्त हुई और निमंत्रण स्वीकार कर 16 तारीख की संध्या 6:30 पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, कोंडके मौर्य जी एवं अमित तम्बोली जी कोरबा पहुँचे बुधवारी में कालिंदी राठौर के निवास पहुँच कर फ्रेश होने के बाद उड़दा बड़ा का गरमा गरम चाय नास्ता किये फिर भागवत कथा स्थल पहुचे उस समय तिवारी जी द्वारा रुकमणि मंगल प्रसंग की कथा चल रहा था कृष्ण जी रुकमणि माता की जीवन्त झांकी वरमाला हुआ सभी भक्तो के माथे पर हल्दी का टीका लगाया गया फिर कथा प्रसंग आगे सुदामा चरित्र की झांकी भी देखने को मिली व्यसपीठ पर माथा टेकने के लिये आमंत्रित किया गया जहाँ पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने भागवताचार्य जी को चुन्नी भेट कर सम्मानित किये एवं सभी सदस्य व्यसपीठ पर माथा टेक महराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किये वही पर कोडके मौर्य जी ने मंच संचालन कर सभी भक्तो को सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को होने वाली महाआरती में शामिल होने के लिये सामूहिक निमंत्रण दिया एवं सभी मिलकर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किये फिर सभी भक्ति के साथ आनंद से झूमने लगें कथा के अंतिम में सक्ति से लाये गये 51 दीपो की भव्य महाआरती सभी भक्त बारी बारी किये। मुख्य यजमान, संगीत वाले भईया एवं म्यूजिक वाले को मोती की माला पहनाकर सम्मनित किये फिर प्रसाद ग्रहण कर महराज जी से विदा लिये

















