समाचार

कांदानारा (सक्ति) की कथावाचिका सुश्री आँचल गोस्वामी जी का श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन बालको में

जिधर देखो भागवत की धूम मची हुई है बालको(कोरबा) के नेहरूनगर के गणेश चौक में भरत लाल यशोदा साहू परिवार के द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन दिनाँक 10 फरवरी से 18 फरवरी तक चलरहा था इस कथा के व्यसपीठ पर सुश्री आँचल गोस्वामी दीदी जी के द्वारा कथा कही जा रही है इस भागवत के आचार्य है देवेंद्र गोस्वामी जी, रोमन मिश्रा जी
दीदी जी के द्वारा निमंत्रण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर को प्राप्त हुआ था 16 तारीख को पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोंडके मौर्य जी एवं अमित तम्बोली अपने साधन से रात्रि को कथा स्थल पर पहुँचे पूरा पंडाल भक्तो से भरा हुआ था दीदी जी की नजर जैसे ही सक्ति से पहुँचे तीन लोगों पर पड़ी तो तुरन्त ही अचार्य जी द्वारा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति के पुजारी सहित आये हुये साथी व्यसपीठ पर पहुँच कर आशीर्वाद प्राप्त करे सभी व्यसपीठ पर माथा टेक दीदी जी को प्रणाम किये पुजारी जी दीदी जी को चुन्नी भेट कर सम्मान किये कोंडके मौर्य जी के द्वारा मंच संचालन कर परिचय देते हुये आयोजक परिवार के साथ सभी श्रोता को सक्ति में मंगलवार को होने वाली 51दीपो की महाआरती में शामिल होने का निमंत्रण दिये एवं सार्वजनिक संगीतमय हनुमान चालीसा भी कथा पंडाल में किया गया 16 तारीख को रुकमणि मंगल प्रसंग की कथा श्रवण कर जीवन्त झांकी का दर्शन किये

पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा दीदी जी को चुन्नी भेट करते हुये
कृष्ण रुकमणि की मनमोहक झांकी
16 फरवरी को मौलीश्वर महादेव में श्रृंगार दीदी आँचल गोस्वामी जी शिवलिंग में फूलों की माला चढ़ाती हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *