समाचार

सुश्री आकृति तिवारी जी कथावाचिका के द्वारा किया जा रहा है श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ ग्राम नगरदा में

नगरदा ग्राम नावा तालाब हनुमान मंदिर के पास दिनाँक 21 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन देवीप्रसाद साहू देहुति साहू एवंसमस्त ग्राम वासी मिलकर करवाया जा रहा है इस कथा के व्यसपीठ पर विराजी है सुश्री कथा वाचिका आकृति तिवारी मुंगेली से कथा के पंचम दिवस 25-02-2024 को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी एवं कोंडके मौर्य, अमित तम्बोली, वीरेन्द्र देवांगन, अरविंद देवांगन, संजय तम्बोली शामिल होकर कथा श्रवण किये व्यसपीठ को प्रणाम कर श्री फल चढ़ाकर दीदी जी से आशीर्वाद प्राप्त किये पुजारी ओमप्रकाश के द्वारा कथावाचिका दीदी जी को चुन्नी भेट किये श्री सिद्ध हनुमान का परिचय देते हुये किसी भी मंगलवार को होने वाली महाआरती में शामिल होने का निमंत्रण दिये। संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया कथा के अंत मे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से लाई गई 51 दीपो से सजी महाआरती से यजमान, कथावाचिका, अचार्य सहित श्रोता गण के द्वारा आरती की गई प्रसाद एवं भोजन भंडारा की व्यवस्था प्रतिदिन की जाती है।
कथा को ऑनलाइन देखने के लिये इस लिंक को क्लिक करे।

https://youtube.com/@akrititiwari6214?si=pQGt-dtZA673jo8x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *