महाआरती

रिम झिम बारिश के बीच हुई 62 वी भव्य महाआरती शामिल हुए श्री विनोद द्विवेदी जी महाराज।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई 62 वा भव्य महाआरती में शामिल हुए पंडित श्री विनोद द्विवेदी जी। जैसे की आप सभी भक्तों को मालूम है कि सक्ति के हनुमान गेट में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट सक्ति में प्रत्येक मंगलवार को होती है भव्य महाआरती हमारे प्रेरणास्रोत पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव मंदिर पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी के तत्वाधान में होती है।
भव्य महाआरती दिनांक 23 जुलाई दिन मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई 62वा भव्य महाआरती जिसमें शामिल हुए  परम आदरणीय पंडित श्री विनोद द्विवेदी जी महाराज जी के मंदिर पहुंचते ही मंदिर के सदस्यों के द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन कर मंदिर में पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा तिलक एवं चुनरी पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात गणेश जी की आरती एवं हनुमान जी की महाआरती फिर हनुमान चालीसा का पाठ कर महाराज जी ने हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किया। महाआरती में पूरे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए।
भरत निर्मलकर (रिकू) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भोग प्रसाद चढ़ाया एवं
प्रसाद- पप्पू खर्रा एवं यातायात थाना शक्ति के द्वारा हनुमान जी को प्रसाद लगाया गया
नमकीन भोग प्रसाद- अमित तंबोली के द्वारा लगाया गया
श्री सिद्ध हनुमान जी में आज का श्रृंगार- श्री कपूर चंद निगानिया जी के द्वारा किया कराया गया।
सिंदूरा अभिषेक- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव,
सुंदरकांड पाठ-  श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल,गितेश कुमार पांडेय। प्रथम शर्मा,
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

चुन्नी भेट करते हुये पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी
गणेश आरती
जन्मदिन पर महाआरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
सामूहिक हनुमान चालीसा करते हुये
जय श्री राम जय हनुमान का जय कार लगाते हुये
आदरणीय पंडित जी को श्री सिद्ध हनुमान जी की छाया चित्र भेट करते पुजारी जी
रिंकू निर्मलकर जी को जन्मदिन के अवसर पर मोती की माला भेट कर बधाई देते हुये मुख्य अतिथि पंडित जी
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महिला सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *