श्री सिद्ध हनुमान मंदिर को मिली एक और जवाब दारी आगे पढ़ें

जैसे कि आप सभी को ज्ञात है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति में होने वाले सभी सेवा कार्य मे आगे रहते है कुछ महीनों पहले अग्रवाल सभा द्वारा स्वर्ग रथ संचालन का कार भार मिला था उस कार्य को सुचारू रूप से किया जा रहा है। इसी संबंध में फिर एक बार श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार को शव फ्रीजर (मरचुरी फ्रीजर) जवाब दारी मिली है इस शव फ्रीजर का उपयोग किसी की आकस्मिक निधन हो जाती है और रात को डेडबॉडी घर मे रखना पड़े तो इसका उपयोग कर डेडबॉडी को सुरक्षित रखा जाता है। ये शव फ्रीजर सक्ति के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्राचार्या श्रीमति शालू पाहवा मैडम जी के द्वारा प्राप्त हुआ है। इस शव फ्रीजर की पूजा अर्चना 10-11-2024 को श्रीमति शालू पाहवा जी एवं उनके लिनेश क्लब की सभी महिला सदस्य शामिल हुये पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा मंत्रोउचार किया गया एवं हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य कोडके मौर्य, अमित तम्बोली, सोनू देवांगन, पप्पू खर्रा, महेन्द्र गबेल, संतोष देवांगन, रिंकू निर्मलकर से अलावा और भी कई सदस्य शामिल हुये।
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के साथ लिनेश क्लब ने मिलकर सार्वजनिक मुक्तिधाम का भी जायजा लिया आपको ये याद दिलाते है कि 4 साल पहले श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के निवेदन पर श्रीमती शालू पाहवा मैडम जी ने सार्वजनिक मुक्तिधाम में ठंडे पानी की फ्रीजर भी भेट की थी और अभी भी सभी को ठंडे पानी से सभी की प्यास बुझा रहा है। सार्वजनिक मुक्ति धाम को सजाने संवारने के लिये भी सहयोग करने के लिये हुई राजी आपको श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों के तरफ से धन्यवाद








