समाचार

कटगी में चल रहा है श्रीमद् भागवत महापुराण श्रवण करने पहुंचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट सक्ति परिवार के सदस्य भाई संजय तम्बोली के ससुराल कटगी ग्राम में 23-12-2023 से शनिवार से श्री मद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की सुरुवात हुई है जो 31-12-2023 रविवार तक चलेगी इस भागवत कथा के कथा व्यास पंडित युवा कथावाचक श्री हरिश शर्मा महराज जी कटगी वाले है। 27-12-2023 दिन बुधवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी के साथ कोडके मौर्य, अमित तम्बोली, सोनू देवांगन, विरेन्द्र देवांगन, अरविन्द देवांगन, संजय तम्बोली, घनश्याम साहू एवं ओमप्रकाश वैष्णव के जीजा जी सभी 2 कार से रवाना हुये लग भग 5 बजे संजय तम्बोली के ससुराल पहुँचे जहाँ से जलपान करके भागवत स्थल पहुँचे भागवत पंडाल में पहुँचते ही भगवताचार्य की नजर संजय तम्बोली एवं पीछे चलते सभी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार पर पड़ी तो आदरणीय महराज जी को किसी माध्यम से पता चला और वो श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के बारे में बखान करना चालू किये फिर कथा में लौटे उस समय वामन अवतार का प्रसंग चालू हुआ था फिर थोड़ी देर में वामन अवतार की मनमोहक जीवंत झांकी निकली फिर राम जन्म प्रसंग के बाद भगवताचार्य ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी सहित सभी सदस्यों को व्यासपीठ के आशीर्वाद लेने हेतु आमन्त्रित किया गया जहाँ पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने भगवताचार्य को दुपट्टा से समान्नित किये फिर सभी को व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद हमारे कोडके भाई ने माईक से व्यास पीठ को प्रणाम करते हुये आयोजक परिवार को प्रणाम सभी कथा श्रवण करने आये भक्तो प्रणाम किया एवं आयोजक परिवार को श्री सिद्ध हनुमान जी की छाया चित्र भेट किये और भगवताचार्य सहति पूरे कटगी ग्राम के भक्तों को सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को चल रहे महाआरती में शामिल होने का निमंत्रण दिये फिर कथा कृष्ण जन्म के प्रसंग की तरफ बढ़ी जिसमे वासुदेव बाल कृष्ण जी को टोकरी में रख सिर पर उठा कर झांकी निकली सभी ने बधाई दिये चाकलेट बाटे जय जय कार के नारे लगे आतिशबाजी हुई पूरा पंडाल आनंद से झूमने लगा फिर आरती का समय आया तो सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर द्वारा 51 दीपो की भव्य महाआरती आयोजक परिवार के साथ सभी महाआरती उठाये एवं प्रसाद भोजन भंडारा की व्यवस्था की गई थी 10 बजे भोजन करवाने के बाद आयोजक परिवार के द्वारा भेट देकर बिदाई दी गई फिर हमारी कार भयानक कोहरे को चीरते हुये आगे बढ़ी रात 12:15 को हम सभी अपने अपने निवास पहुँचे

पूरा भागवत कथा श्रवण करने हेतु इस लिंक में जाये

https://www.youtube.com/live/8cN492GDl9k?si=n0IFKv8VZXP3KmK1