समाचार

श्रीमद भागवत कथा का पांचवा दिन में शामिल हुये श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार

27-12-2023 से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ की सुरुवात हुई थी जो 04-01-2024 तक चलेगी इस भागवत के कथा वाचक परम आदरणीय कथा व्यास पंडित श्री रामकृष्ण दास शास्त्री जी (सक्ति) श्री धाम वृंदावन विराजमान है। इस कथा के आयोजक ठाकुर दिया पर एवं समस्त नगर वासी सक्ति है। एवं कथा स्थान मां नूतन ग्रीन्स अनुनय कान्वेंट स्कूल के सामने सक्ति में किया जा रहा है आज कथा के पाँचवे दिन वामन अवतार प्रसंग जीवंत झांकी, राम जन्म प्रसंग राम लक्ष्मण सीता की वनगमन झांकी, कृष्ण जन्म प्रसंग झांकी निकाली गई। श्री सिद्ध हनुमानमंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी के संग कोडके मौर्य,हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रजय पटेल, अमित तम्बोली, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, वीरेंद्र देवांगन, अरविन्द देवांगन कथा रसपान करने पहुँचे कृष्ण जन्म के पश्चात श्री ओंकार जयसवाल जी सम्मान सहित हम सभी को व्यासपीठ के दर्शन कराने लेके गये व्यास महराज ने हम सभी को आशीर्वाद देते हुये राधे नाम की पट्टी पहनाए वही पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने व्यास पीठ पर श्री फल चढ़ा कर भगवताचार्य को दुप्पटा भेट किये एवं संगीतमय हनुमान चालीसा की गई साथ ही कोडके मौर्य जी ने कुछ पल मंच संचालन कर व्यासपीठ को प्रणाम कर आयोजक समिति को इस पुण्य कार्य के लिये शुभकामनाएं दी राधे राधे जय जय श्रीराम जय जय हनुमान के नारे से पंडाल गुज उठा कुछ पल भक्ति संगीत में सब झूम उठे फिर 51 दीपो से आरती की गई फिर सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया बोलो राधे राधे

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति
राम लक्ष्मण सीता
वामन अवतार