महाआरती

113 महाआरती में शामिल हुये सनातन प्रेमी रानू शर्मा जी महाराज।

खबर कानो सुनी:- 15 जुलाई 2025 शुभ दिन मंगलवार की रात्रि को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी से फोन पर बात कर महाआरती के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी मिला कि महाआरती के दूसरे दिन ही अगले मंगलवार के महाआरती के लिये एक नये ब्रम्हण की तलाश में कुछ सदस्य जुट जाते है और इस बार हनुमान जी के आशीर्वाद से रायगढ़ के रहने वाले सनातन प्रेमी जो बच्चो को सनातन से जोड़ने के लिये अलग अलग जगह पर कैम्प लगा कर शिक्षा देते। उनसे पुजारी जी ने 9 जुलाई को ही मोबाईल के माध्यम से पंडित श्री रानू शर्मा जी से संपर्क कर महाआरती के कार्यक्रम के बारे में बतलाये और 15 तारीख को महाआरती में शामिल होने हेतु आमंत्रित किये। शर्मा जी ने आदरपूर्वक निमंत्रण स्वीकार कर अपने सहयोगी के साथ समय मे पहुँचने की बात कही। फिर 15 तारीख को मंगलवार के दिन सुबह से भाक्तो का श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के लिये ताता लगा राह पुजारी जी सभी भक्तो को तिलक कर प्रसाद देने में वयस्थ रहे। ईधर मंदिर के कार्यक्रम के संचालक कोंडके मौर्य जी के द्वारा महाआरती की तैयारी करनें में वयस्थ थे। शाम को 5 बजे मंदिर के सोशलमीडिया प्रभारी अमित तम्बोली जी ने पंडित श्री रानू शर्मा जी से संपर्क कर रायगढ़ से निकलने की जानकारी लिया गया। और अतिथि पंडित जी सही समय मे अपने दो सहयोगी मित्र के साथ हनुमान गेट के पास रुके जहाँ पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य पहले से प्रतीक्षा में खड़े थे सभी ने अतिथि को प्रणाम कर जयकारा के साथ मंदिर तक लेकर आये पंडित जी सिर झुकाकर हाथ जोड़ हनुमान जी को प्रणाम किये। पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी अतिथियों को तिलक लगाये एवं पंडित रानू शर्मा जी को चुन्नी भेट कर स्वागत किये और सहयोगी को मोती की माला पहनाये। फिर पुजारी जी ने मंदिर का पट बन्द कर हनुमान जी के श्रृंगार में जुट गए थोड़ी देर बाद जब पट खुला तो अतिथि पंडित के साथ सभी भक्तो ने हनुमान जी के दिव्य रूप का दर्शन किये। पुजारी जी के द्वारा गणेश वंदना किया गया एवं महिला समिति के द्वारा पंचदीपक आरती और 51 दीपो की महाआरती प्रज्वलित किया गया। पंचदीपक गणेश आरती अतिथि पंडित जी के द्वारा हुआ इसके बाद फिर महाआरती की शुरूआत आदरणीय अतिथि पंडित श्री रानू शर्मा जी के द्वारा किया गया फिर सहयोग पंडितो के द्वारा हुआ एवं बारी बारी सभी भाक्तो ने महाआरती कर पुण्य प्राप्त किये। आरती पूर्ण होते ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ फिर कोंडके मौर्य जी ने अधिवक्ता चितरंजन पटेल जी को बोले कि अतिथि पंडित जी को सम्मान पूर्वक गर्भ गृह दर्शन के लिये लेके आये फिर अतिथि ने हनुमान जी के चरणों मे माथा टेके प्रणाम किये वही पुजारी जी ने हनुमान जी के चरणों से वंदन निकाल कर अतिथि के माथे पर लगाये एवं हनुमान जी की छाया छवि भेट किये फिर अतिथि ने आशीर्वचन मे कहाँ की हम सभी को मंदिर से जुड़ना चाहिये और घर के बच्चो को सनातन की शिक्षा देनी चाहिये और मै वर्षों से इसी कार्य मे लगा हूँ जगह जगह कैम्प लगा कर बच्चो को शिक्षा देना मेरा जीवन का लक्ष्य है। इसके बाद अतिथि को सेल्फी जोन में लेकर गये और सभी महिला पुरुष सदस्यों के साथ सामूहिक फोटो लिया गया और मंदिर में सभी श्रद्धालु भाक्तो के द्वारा पूजा पाठ श्रीफल प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला चालू हुआ।
अतिथि पंडित जी को मंदिर के पास गौ सेवा सेल्टर भी लेके गये जहां कई जख्मी बीमार गौ माता को देख पंडित जी की आंख भर आईं और गौ सेवा समिति के सभी सदस्यों की तारीफ किये और अपने तरफ से कुछ सहयोग राशि भी भेट किये इसके बाद पंडित जी को प्रसाद देकर बड़े सम्मान के साथ विदा किया गया।
-:आज के कार्यक्रम:-
मंगलवार: 15 जुलाई 2025
महाआरती: 113 वा
मुख्य अतिथि:पंडित श्री रानू शर्मा जी रायगढ़
मंदिर के मार्गदर्शक: पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर के पुजारी: पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी
कार्यक्रम संचालक: नारायण प्रसाद मौर्य(कोंडके जी)
यादगार तस्वीर ली गई: रिंकू निर्मलकर
सुबह का श्रृंगार: आँचल देवांगन सक्ती के द्वारा
संध्या का श्रृंगार: अनुराग थवाईत जांजगीर के द्वारा
दीप प्रज्वलित: मंदिर महिला समूह के द्वारा
प्रसाद: अतिथि पंडित जी, याता यात थाना सक्ति के द्वारा,
सप्त अन्ना खिचड़ी: ब्रजेश शर्मा सक्ति के द्वारा
सिन्दूराभिषेक: रामगोपाल देवांगन सक्ती, सावित्री यादव सक्ती, डीलक राम सीमा चौहान सक्ती के द्वारा
सुंदरकांड पाठ: अन्नवी गबेल सक्ती, गीतेश कुमार पाण्डेय सक्ती, अमन डालमिया सक्ती, सुधा जायसवाल सक्ती, डीलक राम सीमा चौहान सक्ती के द्वारा
विशेष: (1) प्रत्येक मंगलवार को youtube के माध्यम से लाईव महाआरती का सीधा प्रसारण आपके मोबाईल पर कृपया इस लिंक को लाईक करे, सस्कराइब करे, शेयर करे
https://www.youtube.com/live/TabC6vrhoQE?si=fHI2SlhkJOq0YxlY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *