महाआरती

हमारे हनुमान सक्ति महाआरती को सतक होने में 8 मंगलवार बाकी जाने 18 तारीख के महाआरती के बारे में

92 सप्ताह से चल रहे मंगलवार की महाआरती में जो अतिथि पंडित 18 फरवरी को शामिल हुये उनको हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य अमित तम्बोली द्वारा लगातार तार 15 -16 महीने से महाआरती में शामिल होने हेतु संपर्क बनाये हुये थे लेकिन हर बार कुछ न कुछ समस्या परेशानी होती रहती थी इस से ये साबित होता है कि हमारे – आपके प्रयास करने से क्या होता है जब हनुमान जी का बुलावा हो तभी हम मंदिर पहुँच पाते है।
आखिर वो समय आ गया जब आदरणीय पंडित श्री संतोष शुक्ला जी अड़भार वाले ने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिये और 18 फरवरी मंगलवार की शाम ठीक समय पर सपत्नीक पहुँचे जहाँ हनुमान गेट से सभी मंदिर परिवार के भक्तो के महाराज जी के चरणस्पर्श कर जयकारे के साथ सम्मान पूर्वक मंदिर में प्रवेश किये अतिथि जोड़ी ने हनुमान जी को प्रणाम किये फिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने अतिथि को तिलक लगाकर चुन्नी भेट कर स्वागत किये फिर पुजारी की धर्मपत्नी संध्या वैष्णव ने अतिथि की धर्मपत्नी को मोती की माला पहनाकर स्वागत किये
पुजारी जी ने फिर पट बन्द कर हनुमान जी का श्रृंगार किये फिर पट खुलते ही गणेश वंदना की गई फिर अतिथि पंडित जी के द्वारा पंच दीप गणेश आरती सपत्नीक किये एवं 51दीपो की महाआरती को महिलाओं द्वारा प्रज्वलित किया गया जिसे पंडित संतोष शुक्ला जी के द्वारा प्रथम महाआरती की गई फिर सपत्नीक किये उसके बाद बारी बारी सभी श्रद्धालुओं के द्वारा महाआरती की गई फिर आती है सामूहिक हनुमान चालीसा की बारी सभी के द्वारा ऊंचे स्वर में चालीसा किये फिर पंडित जी को गर्भ गृह में आने हेतु आमंत्रित किया गया जहाँ हनुमान जी के चरणों मे माथा टेके प्रणाम किये वही पुजारी ओमप्रकाश जी ने अतिथि पंडित जी को श्री सिद्ध हनुमान जी की छाया छवि भेट की गई और निमंत्रण वाली सारी वाक्या को कम शब्दों में कहे एवं आशीर्वचन दिये।
18 फरवरी को पुजारी जी के लघु भ्राता मनीष – लिली वैष्णव के विवाह के वर्ष गांठ का आयोजन भी धूम धाम स मनाया गया एक दूसरे को वर माला पहनाये वही पंडित जी ने मंत्र पढ़े एवं वैष्णव जोड़ी ने अतिथि पंडित के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिये फिर हमेशा की तरह अतिथि सपत्नीक के साथ मंदिर परिवार के सभी महिला पुरुष सदस्यों ने फोटो लिये।
-:आज के कार्यक्रम:-
मंगलवार: 18 फरवरी 2025
महाआरती: 92वा
मुख्य अतिथि: पंडित श्री संतोष शुक्ला अड़भार
मंदिर के मार्गदर्शक: पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर के पुजारी: पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी
कार्यक्रम संचालक: नारायण प्रसाद मौर्य(कोंडके जी)
यादगार तस्वीर ली गई: रिंकू निर्मलकर
सुबह का श्रृंगार: लिली – मनीष वैष्णव सक्ति के शादी के सालगिरह पर
संध्या का श्रृंगार: शंकर लाल देवांगन के द्वारा
दीप प्रज्वलित: अतिथि पंडिताईन एवं महिला समूह के द्वारा
प्रसाद: याता यात थाना सक्ति,
सिन्दूराभिषेक: सावित्री यादव सक्ति, रामगोपाल देवांगन सक्ति,
सुंदरकांड पाठ: गीतेश कुमार पाण्डेय सक्ति, प्रथम शर्मा सक्ति, श्याम रावलनी सक्ति, ईश्वर प्रसाद साहू सक्ति, नारायण प्रसाद देवांगन सक्ति, तेजप्रकाश पटेल सक्ति
विशेष: श्रीमती लिली वैष्णव के संग मनीष वैष्णव का विवाह वर्षगांठ मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *