महाआरती

इस वर्ष के प्रथम मंगलवार को 86 वा महाआरती हुई आचार्य श्री दिनेश दूबे जी के द्वारा

1 जनवरी 2025 से नये वर्ष का आरंभ हो गया है और इस नये साल में 07 तारीख प्रथम मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति में भव्य 86 वा महाआरती की गई इस महाआरती को आदरणीय पंडित श्री दिनेश दूबे जी जवाली के सानिध्य में किया गया मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी ने जानकारी दी कि सक्ति के बैगा पारा में चल रहे शिव पुराण जिसके कथावाचक श्री मिथलेश्वरानंद दूबे जी रगजा से है जो 28 महाआरती में शामिल हुये थे इनके लघु भ्राता जो शिवपुराण में आचार्य है वो कथा से बहुमूल्य समय निकाल कर मंगलवार की शाम 07 बजे हनुमान गेट (अग्रसेन चौक) के पास पहुँचे जहाँ पर मंदिर परिवार के द्वारा भव्य स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया सम्मान सहित मंदिर लाये अतिथि हनुमान जी को प्रणाम किये पुजारी जी ने तिलक कर चुन्नी भेट किये पुजारी जी के द्वारा हनुमान जी के श्रृंगार कर गणेश जी की वंदना की गई एवं अतिथि के द्वारा पंचदीप से गणेश की आरती की गई एवं 51 दीपो से सजी महाआरती को मुकेश देवांगन चंद्रपुर, विक्की कृपलानी सक्ति के परिवार द्वारा प्रज्वलित किया गया प्रथम महाआरती पंडित श्री दिनेश दूबे जी के द्वारा की गई फिर सभी भक्तो के द्वारा महाआरती की गई आरती उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया चलीसा सम्पूर्ण होने के बाद अतिथि को गर्भगृह में आमंत्रित कर हनुमान जी के चरणों मे माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ पुजारी जी ने तिलक कर श्री सिद्ध हनुमान जी की छाया चित्र भेट किये अतिथि जी के द्वारा आशीर्वचन दिये एवं मेहमानों को मोती की माला भेट कर आशीर्वाद दिये सेल्फी जोन में सभी समिति के साथ मुख्य अतिथि की फोटो ली गई।
मंगलवार: 07 जनवरी 2025
महाआरती: 86वा
मुख्य अतिथि पंडित: श्री दिनेश दूबे जी जवाली
मंदिर के मार्गदर्शक: पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर के पुजारी: पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी
कार्यक्रम संचालक: नारायण प्रसाद मौर्य(कोंडके जी)
यादगार तस्वीर ली गई: अमित तम्बोली
सुबह का श्रृंगार: अजय कुमार पटेल सक्ति
संध्या का श्रृंगार: अमित सुनीता तम्बोली सक्ति
दीप प्रज्वलित: मुकेश देवांगन चंद्रपुर, विक्की कृपलानी सक्ति के परिवार के द्वारा
प्रसाद: विक्की कृपलानी, याता यात थाना सक्ति
नमकीन प्रसाद: अमित सुनीता तम्बोली
सिन्दूराभिषेक: सावित्री यादव सक्ति, रामगोपाल देवांगन सक्ति, अविनाश गबेल
सुंदरकांड पाठ: गीतेश कुमार पाण्डेय सक्ति, श्याम रावलनी सक्ति, प्रथम शर्मा सक्ति, राजेश अग्रवाल सक्ति
विशेष: हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सदस्य सोनू देवांगन के दीदी – जीजा जी मुकेश देवांगन चंद्रपुर आये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *