2026 के प्रथम मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान जी की 138वीं भव्य महाआरती, देवदत्त उपाध्य जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न

जय जय श्री राम | जय जय हनुमान
श्री सिद्ध हनुमान जी की 2026 की प्रथम मंगलवार की 138 वीं भव्य महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में विराजमान श्री सिद्ध हनुमान जी के पावन धाम में वर्ष 2026 की प्रथम मंगलवार, दिनांक 6 जनवरी 2026 को 51 दिवस सजी महाआरती श्रृंखला के अंतर्गत एक भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर परम आदरणीय पंडित श्री देवदत्त उपाध्य जी महाराज (पेंडरवा) का दिव्य सानिध्य प्राप्त हुआ। महाराज जी के शक्ति आगमन पर सर्वप्रथम उन्होंने अमित तंबोली जी के निवास में विराजमान मावली ईश्वर महादेव जी के दर्शन किए, तत्पश्चात हनुमान गेट, शक्ति पहुंचकर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
हनुमान गेट पहुंचते ही श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों द्वारा महाराज जी का आत्मीय स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा तिलक एवं चुनरी ओढ़ाकर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं गणेश आरती से हुई, तत्पश्चात श्री सिद्ध हनुमान जी की 51 दिवस की महाआरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ। इसके उपरांत महाराज जी ने गर्भगृह में प्रवेश कर श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए हनुमान जी की जीवन गाथा का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज जी ने कहा कि इस महाआरती में सम्मिलित होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है।
आयोजन में विशेष योगदान
प्रातः श्रृंगार – साहिल अग्रवाल
संध्या श्रृंगार – सहस अग्रवाल
ज्योत प्रज्वलन – श्रीमती संध्या वैष्णव, अंजू देवांगन, गौरी यादव, श्रुति यादव, सुनीता कंवर, अंचल देवांगन सुनीता तम्बोली
प्रसाद व्यवस्था – यातायात थाना शक्ति, अमित तंबोली, पप्पू खर्रा ब्रजेश शर्मा
सिंदूरा अभिषेक – रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव
सुंदरकांड पाठ – अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, विजय कुमार गवेल एकांश बरेठ
माइक संचालन – नारायण प्रसाद मौर्य कोंडके’
फोटोग्राफी – अमित तंबोली
लाइव प्रसारण – अनंत ग्राफिक्स (गौरव यादव)
अंत में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार द्वारा समस्त भक्तजनों से निवेदन किया गया कि वे प्रत्येक मंगलवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाआरती का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
जय श्री राम | जय श्री सिद्ध हनुमान जी 🙏















