महाआरती

11 फरवरी की शाम श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई महाआरती इस बार पंडिताईन के संग पंडित जी शामिल हुये

जैसे कि आप सभी को जानकारी है कि सक्ति जिला के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में लगातार 91 मंगलवार को 51 दीपो से सजी महाआरती एक नये पंडित ब्राम्हण, कथावाचक, कथावाचिका, आचार्य, साधू-सन्त के द्वारा किया जाता है। इस महाआरती की चर्चा धीरे धीरे काफी दूर तक पहुँच रही है आस पास के ग्रामीण के द्वारा दूर सहरो से भी भक्त महाआरती में शामिल होने को पहुँच रहे है।
11 फरवरी के मंगलवार को एक नये अंदाज महाआरती की गई इस महाआरती में पंडिताईन श्रीमती लता पाण्डेय के साथ पंडित श्री हरनारायण पाण्डेय जी के सानिध्य में क़ी गई 11 फरवरी को आदरणीय अतिथि पंडित जी की विवाह का 28 वर्ष गांठ होने के कारण जोड़ी में आमंत्रित किया गया था पंडित पंडिताईन के जोड़े को हनुमान गेट से जयकारा के साथ स्वागत कर मंदिर परिवार के सभी सदस्य लेके आये जहाँ हनुमान जी के चरणों मे माथा टेकने के बाद पुजारी जी ने तिलक कर चुन्नी भेट कर सम्मानित किये एवं मंदिर प्रांगण के सभी भक्तों ने विवाह के वर्ष गांठ की शुभकामनाएं दीये वही पंडित जी और पंडिताईन का मंत्रोच्चार के साथ वरमाला किया गया फिर आतिशबाजी के साथ जोड़े में 51 दीपो से सजी महाआरती की गई फिर बारी बारी सभी भक्तो के द्वारा किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ फिर अतिथि पंडित गर्भ गृह में जाके हनुमान जी के चरणों मे माथा टेके एवं भोग प्रसाद चढाये फिर दो शब्द आशीर्वचन कहे फिर मंदिर परिवार के सदस्यों ने अतिथि जोड़ी को सम्मान पूर्वक सेल्फी जोन लेके गये जहाँ सभी महिला पुरुष सदस्यों ने फोटो शूट कर प्रणाम किये।
-:आज के कार्यक्रम:-
मंगलवार: 11 फरवरी 2025
महाआरती: 91वा
मुख्य अतिथि: पंडिताईन श्रीमती लता पाण्डेय, पंडित श्री हरनारायण पाण्डेय सक्ति
मंदिर के मार्गदर्शक: पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर के पुजारी: पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी
कार्यक्रम संचालक: नारायण प्रसाद मौर्य(कोंडके जी)
यादगार तस्वीर ली गई: रिंकू निर्मलकर
सुबह का श्रृंगार: प्रकाश अग्रवाल सक्ति के द्वारा
संध्या का श्रृंगार: माया ठाकुर सक्ति के द्वारा
दीप प्रज्वलित: अतिथि पंडिताईन एवं महिला समूह के द्वारा
प्रसाद: याता यात थाना सक्ति, विनया जायसवाल सक्ति, माया ठाकुर सक्ति, हरनारायण पाण्डेय सक्ति के द्वारा
सिन्दूराभिषेक: सावित्री यादव सक्ति, रामगोपाल देवांगन सक्ति,
सुंदरकांड पाठ: गीतेश कुमार पाण्डेय सक्ति, प्रथम शर्मा सक्ति, राजेश कुमार अग्रवाल सक्ति, श्याम रावलनी सक्ति
विशेष: श्रीमती लता पाण्डेय संग पंडित हरनारायण पाण्डेय जी की 28 वा विवाह वर्षगांठ मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *