17 तारीख की शाम मेघ राजा बारिश करते रहे और हनुमान जी की 70 वी महाआरती मंदिर के अंदर चलती रही

शुभ अति शुभ दो पीपल वृक्षों के मध्य विराजमान है श्री सिद्ध हनुमान जी जहा प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट शक्ति में हुई 70 वा भव्य महाआरती 17 सितंबर को जिसमे शामिल हुए पंडित श्री रवि चौबे जी महाराज जी के सानिध्य में हुई। महाराज जी को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य ससम्मान मंदिर लाया गया मंदिर में परम आदरणीय पंडित ओमप्रकाश जी के द्वारा महाराज श्री रवि चौबे जी को चुन्नी भेंट कर तिलक लगा कर हनुमान जी का दर्शन कराया तत्पश्चात महाराज जी के द्वारा गणेश जी की आरती एवं हनुमान जी की 51 दीपो से सजी हुई महाआरती कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया महाराज जी ने कहा इस महाआरती में शामिल होना बड़ी सौभाग्य की बात है आप सभी भक्तों पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहे कहा और सभी भक्तों का अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस सुनहरे पल को मोबाइल में फोटो कैप्चर किया श्री अमित तम्बोली जी के द्वारा एवं मंच संचालन श्री नारायण प्रसाद मौर्य (कोंडके) जी के द्वारा किया गया श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए अगस्त माह के 17 सितंबर मंगलवार को हनुमान जी का सुबह का श्रृंगार- युवराज किशोर साहू मालखरौदा के द्वारा कराया गया।
महाआरती प्रज्वलित- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा किया गया।
सिंदूरा अभिषेक- सावित्री यादव रामगोपाल देवांगन, खुशबू गवेल, विकास गवेल,रामकृष्ण गवेल, राहुल गवेल।
सुंदरकांड का पाठ- श्याम रावलानी. गितेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार अग्रवाल, प्रथम शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी देवी गवेल, प्रियंका गवेल, रोहिणी गवेल, निधि गवेल
प्रसाद- यातायात थाना शक्ति
बच्चो की पसन्द का नमकीन प्रसाद- अमित तम्बोली के द्वारा
आप भी अपने नाम से हनुमान जी का श्रृंगार सिंदूरा अभिषेक एवं मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करवा सकते हैं।
संपर्क करे:- पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव मो. 9098722775















