महाआरतीसमाचार

03-09-2024 को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में लगा दिव्य दरबार बागेश्वर धाम के जैसे पर्चा निकाला गया पंडित श्री अजय उपाध्याय जी के द्वारा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में लगा दिव्य दरबार हुई भव्य महाआरती जैसे कि आप सभी भक्तों को ज्ञात है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति में श्री सिद्ध हनुमान जी की 23 मई 2023 से प्रत्येक मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा अलग अलग पंडित, आचार्य, कथावाचक, कथावाचिका के संग भव्य महाआरती की जाती है। इसी कड़ी में 3 सितंबर मंगलवार को 68 वा भव्य महारती की गई एवं मंदिर परिसर में पंडित श्री अजय उपाध्याय जी गोड़म के द्वारा दिव्य दरबार लगाया गया भक्तों का पर्चा बनाया गया निवारण उपाय बतलाया गया। मंदिर परिवार के सभी सदस्य महाराज जी का आतिशबाजी के साथ स्वागत अभिनंदन कर मंदिर तक लाया गया मंदिर में पंडित श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी के द्वारा महाराज जी का तिलक लगाकर चुन्नी ओढ़ाकर महाराज जी का स्वागत किया गया महाराज जी ने दोपहर 3 बजे से दिव्य दरबार लगा जिसमे बहुत से भक्त हुये शामिल एवं 7 बजे भव्य महाआरती आदरणीय महाराज के द्वारा की गई हनुमान जी के चरणों मे माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किये फिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने हनुमान जी की छाया चित्र महाराज जी को भेट किये इस कार्यक्रम को हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा *हमारे हनुमान* चैनल में लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन नारायण प्रसाद मौर्य कोंडके जी के द्वारा किया गया तो वही फोटो और वीडियो रिंकू निर्मलकर जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शक्ति एवं आसपास गांव के भक्त भारी संख्या में शामिल हुए ।एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए।
हनुमान मंदिर के सभी कार्यक्रम होने के पश्चात सेल्फी जोन में ग्रुप फोटो ली गई फिर हनुमान मंदिर के परिवार के सदस्यों ने आदरणीय पंडित श्री अजय उपाध्याय जी एवं सहयोगी साथियों के साथ मौली फिश पहुँच कर मौलीश्वर महादेव के दर्शन किये श्रृंगार रूप में अपनी छवि देख प्रसन्न हुये जल अभिषेक पूजा अर्चना धूप दीप आरती सभी पंडितों द्वारा किया गया
हमारे श्री सिद्ध हनुमान जी का आज सुबह का श्रृंगार- अजय कुमार पटेल के द्वारा कराया गया।
शाम का श्रृंगार- तुला राम साहू के द्वारा कराया गया ।
सिंदूरा अभिषेक- सावित्री यादव रामगोपाल देवांगन
सुंदरकांड का पाठ- श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल ,जितेश कुमार पांडेय।
प्रसाद- यात्रायात थाना सकती श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा लगया गया ।

दिव्य दरबार
दिव्य दरबार मे पर्चा बनाते पंडित श्री अजय उपाध्याय जी
मंत्रोउत्चर
गणेश आरती
महाआरती
सामूहिक हनुमान चालीसा
हनुमान जी की छाया चित्र भेट करते
सेल्फी जोन में सामूहिक फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *