समाचार

जिसकी किस्मत में हो वही भागवत श्रवण कर पाते है। आप और हम नही जाते प्रभु हमे बुलाते है

ग्राम हरदा में पटेल परिवार द्वारा भव्य श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन 12 फरवरी से हुआ है।
इस कथा के व्यासपीठ पर विराजमान है आदरणीय पंडित हरिदर्शन जी शर्मा वृंदावन से और साथ मे उनकी संगीत टीम
इस भागवत कथा को यूट्यूब लाईव दिखला रहे है टी पी मीडिया पर।
15-02-24 की सुबह आदरणीय कथा वाचक अपने यजमान के साथ श्री सिद्ध मंदिर थाना परिसर सक्ति पहुँच कर हनुमान जी के चरणों मे माथा टेका आरती पूजन किये और पूरे मंदिर परिवार को भागवत कथा श्रवण करने हेतु आमंत्रित किये
एवं महराज जी माँ महामाया के चरणों मे शीश झुकाया फिर महराज जी का कार मौली फिश पहुँची जहाँ पर मौलीश्वर महादेव मे आज शनिदेव का श्रृंगार के दर्शन कर प्रफुल्लित हुये फूल पत्ती दीप दिखलाये
चाय की चुस्की के साथ मौलीश्वर महादेव के बारे में चर्चा हुई।
शाम 5 बजे मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोडके मौर्य, अमित तम्बोली, महेंद्र गबेल, वीरेन्द्र देवांगन, अरविन्द देवांगन, संजय तम्बोली एवं पंडित हरनारायण पाण्डेय हरदा पहुच कर भागवत कथा नये अंदाज में श्रवण किये आज के प्रसंग में वामन अवतार की झांकी की प्रस्तुति की गई राम की कथा, भक्त प्रह्लाद की कथा कृष्ण जन्म की झांकी के बाद श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार को व्यासपीठ पर आशीर्वाद प्राप्त हेतु आमंत्रित किया गया। जहाँ पर कोडके मौर्य जी के द्वारा मंच संचालन करते हुये भागवताचार्य यजमान परिवार और पुर हरदा ग्राम को मंगलवार की महाआरती मे शामिल होने का निमंत्रण दिये फिर सार्वजनिक संगीतमय हनुमान चालीसा की गई यजमान एवं भक्तो के द्वारा मिलकर 51 दीपो की महाआरती की गई एवं प्रसाद में फल, मीठा, भोजन भंडारा की बहुत अच्छा व्यवस्था किया गया है।

श्री सिद्ध हनुमान जी दर्शन
मौलीश्वर महादेव दर्शन
श्री मद भागवत कथा में
भक्तो की अपार भीड़
वामन अवतार
व्यासपीठ पर माथा टेके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *