समाचार

श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्यासपीठ पर परम आदरणीया – सुश्री अखिलेश किशोरी जी के द्वारा भक्ति की रसधारा बह रही है नंदेली भाठा(सक्ति) में

नंदेली भाठा (सकती) में यादव परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 27 जानवरी से प्रारम्भ हुआ था जिसका समापन हवन पूजन 3 फरवरी को विश्राम है इस श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्यासपीठ पर परम आदरणीया – सुश्री अखिलेश किशोरी जी के सानिध्य में चल रहा है आयोजक परिवार के निमंत्रण पर आज कथा के आठवाँ दिन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी एवं सदस्य कोंडके मौर्य जी, अमित तम्बोली, वीरेंद्र देवांगन ,सोनू देवांगन, सजय तम्बोली, अरविंद देवांगन, रिंकू निर्मलकर, गोपाल गौतम ,संतोष देवांगन ,मोनू साहू, घनश्याम साहू, हरनरायण पाण्डेय जी, और हमारे बीच सक्ति उपजेल के जेलर है श्री सतीष चन्द भार्गव जी भी शामिल हुए एवं व्यासपीठ पर आशीर्वाद प्राप्त किये आज कथा में कृष्ण रुकमणि विवाह की मनमोहक जीवंत झांकी की प्रस्तुति दिखलाई दी आनंद लेते हुये संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ मिलन ग्रुप के द्वारा कराया गया एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा लाया गया 51 दीपो की भव्य महाआरती मुख्य यजमान सहित सभी भक्तों ने किये फिर व्यासपीठ से नीचे उतरने के बाद कथा वाचिका को महाआरती से आरती करते हुये विश्राम कक्ष तक जय कारा लगाते हुये लेके गये। प्रसाद और भंडारा भोजन की व्यवस्था भी की गई थी आपयोजक के निवास पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार को बैठा कर भोजन परोसे।
यादव परिवार एवं सभी भक्तो को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट में महाआरती में आमंत्रित किया गया ।

मौलीश्वर महादेव में आज के श्रृंगार में पूज्या अखिलेश किशोरी जी शिवलिंग पर अभिषेक करते हुये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *