समाचार

बिलासपुर में चल रहे श्री मद भागवत कथा श्रवण करने पहुँचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य

रामा ग्रीन सिटी फेज 2 बिलासपुर में चौहान परिवार द्वारा आयोजित  संगीतमय श्री मद भागवत कथा 22 जानवरी से प्रारम्भ हुआ था जिसका समापन हवन पूजन 30 जनवरी को है इस श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्यासपीठ पर परम आदरणीय टीकम प्रसाद दुबे  (पप्पू जी महाराज) के सानिध्य में चल रहा है आदरणीय पंडित जी के निमंत्रण पर आज कथा के आठवाँ दिन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोंडके मौर्य जी, अमित तम्बोली, गोपाल गौतम, रिंकू निर्मलकर पहुँचे एवं व्यासपीठ पर आशीर्वाद प्राप्त किये आज कथा सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष के साथ विश्राम हुआ कथा के साथ कृष्ण रुकमणि और  सुदामा की मनमोहक जीवंत झांकी की प्रस्तुति दिखलाई दी फूलों की होली का आनंद लेते हुये संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा लाया गया 51 दीपो की भव्य महाआरती मुख्य यजमान सहित सभी भक्तों ने महाआरती किये प्रसाद वितरण कर आयोजक परिवार के द्वारा स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विशेष: आदरणीय कथा वाचक पंडित टीकम प्रसाद दुबे(पप्पू महराज) बड़ेगुमड़ा घरघोड़ा वाले श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट में 36 मंगलवार के 15वें नम्बर पर मुख्य अतिथि महराज बनके महाआरती किये है

https://youtube.com/@pappumaharajji8490?si=kVoPNvJVP2NQADJR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *