माता के दरबार वैष्णव देवी मंदिर उल्दा(झरिया) में लगा है भोले का दरबार

जैसे कि कुछ दिन पहले हमारे हनुमान न्यूज में बतलाया गया थी तारीख 12 जनवरी से 22 जनवरी तक संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन चल रहा है इस कथा के व्यासपीठ पर विराजमान है परमपूज्य श्री जया मिश्रा जी वृंदावन से और साथ मे पूरा संगीत टीम है एवं आचार्य है पंडित परमेश्वर मिश्रा जी उल्दा मंदिर के पुजारी जी है
कथा भक्ति रसधारा में गोता लगाने ग्राम से और दूर दराज से सैकड़ो संख्या में भक्तगढ़ पहुँच रहे है
आचार्य जी के द्वारा निमंत्रण पत्र श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर को प्राप्त हुआ था फिर कथा के तीसरे दिन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी एवं सदस्य हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रजय पटेल, कोडके मौर्य, संतोष देवांगन एवं अमित तम्बोली जी कथा रसपान करने पहुँचे इस दिन ब्रम्हा विष्णु विवाद कथा प्रसंग श्रवण किये आचार्य जी के द्वारा सभी को व्यासपीठ पर आशीर्वाद लेने हेतु आमंत्रित किया गया कोडके मौर्य जी ने मंच संचालन करते हुये कथा वाचिका को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को चल रहे 51 दीपो की महाआरती में शामिल होने के लिये निमंत्रण दिया और आचार्य जी एवं सभी कथा में शामिल भक्तो को सामूहिक निमंत्रण दिये
सदस्य चित्रजय पटेल जी के द्वारा कथा वाचिका को चुन्नी भेट कर सम्मानित किया गया एवं कथावाचिका जया मिश्रा के द्वारा आशीर्वाद स्वरूप सभी को श्रीफल भेट दिया गया











