महाआरती

2025 के दूसरे सप्ताह 14 जनवरी मंगलवार को हुई महाआरती सोनू तिवारी महराज के द्वारा

सक्ति अग्रसेन चौक हनुमान गेट के समीप श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 87 मंगलवार से 51 दीपो से सजी महाआरती अलग अलग पंडित, कथावाचक, कथावाचिका, आचार्य, ब्राम्हण एवं संतो के द्वारा किया जाता है इसी संबंध में 14 जनवरी को सारंगढ़ से आगे डोमाडीह ग्राम से आचार्य सोनू तिवारी जी के सानिध्य में महाआरती किया गया आदरणीय अतिथि से बात हुई उन्हों ने बतलाया कि मेरे आज के दिन का इंतजार लगभग 1वर्ष से था कभी पुजारी जी का फोन आता तो मैं किसी भागवत कथा में वयस्थ होता और मै पुजारी जी को फोन करता तो दो – चार मंगलवार तक अतिथि पंडित का नम्बर लगा होता था पंडित जी आगे बतलाये की अभी 10 तारीख को एक भागवत कथा श्रवण करने पहुँचा था व्यास पीठ का आशीर्वाद एवं प्रसाद प्राप्त हुआ उस थैले को घर पहुँच कर देखा तो उस पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति लिखा था उसको माथे पर लगा कर हनुमान जी से फिर अर्जी लगाया कि कब आप अपने चरणों मे बुलवा रहे है बस अर्जी लगाने के 1 घन्टे के अंदर मंदिर के पुजारी जी का फोन आया और बोले कि 14 जनवरी को आपको महाआरती करना है मै तो खुसी से गद गद हो गया कि हनुमान जी ने मेरी पुकार सुनली फिर हमारी बात मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी से हुई पुजारी जी ने बतलाया कि अतिथि समय से पहले पहुँचने पर हमारे मंदिर के सदस्य अमित तम्बोली के प्रतिष्ठान में मौलीश्वर महादेव के दर्शन के लिये रुके ठीक समय होने पर मंदिर पहुँच कर माथा टेके पुजारी जी ने अतिथि को तिलक के साथ चुन्नी भेट कर स्वागत किये फिर पंच दीप गणेश जी की आरती एवं 51 दीपो से सजी महाआरती मुख्य अतिथि के सानिध्य में की गई फिर बाकी भक्तो के द्वारा महाआरती बारी बारी हुई सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया पुजारी जी ने बतलाया कि अतिथि को गर्भ गृह में प्रवेश कर हनुमान जी के चरणों मे माथा टेके और हनुमान जी की छाया छवि भेट की गई फिर अतिथि द्वारा आशीर्वचन बोला गया फिर भक्तो द्वारा दर्शन पूजा प्रसाद का कार्यक्रम आगे बढ़ा अतिथि पंडित जी के साथ मंदिर परिवार के सभी महिला पुरुष सदस्यो के साथ फोटो सूट किया गया।
मंगलवार: 14 जनवरी 2025
महाआरती: 87वा
मुख्य अतिथि पंडित: श्री सोनू तिवारी डोमाडीह(सारंगढ़)
मंदिर के मार्गदर्शक: पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर के पुजारी: पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी
कार्यक्रम संचालक: नारायण प्रसाद मौर्य(कोंडके जी)
यादगार तस्वीर ली गई: अमित तम्बोली
सुबह का श्रृंगार: शरद अग्रवाल सक्ति
संध्या का श्रृंगार: अंकिता अग्रवाल सक्ति
दीप प्रज्वलित: सुनीता, मनीषा, संध्या एवं महिला टीम
प्रसाद: ज्योत्सना पंसारी रायपुर, याता यात थाना सक्ति
नमकीन प्रसाद: अंशु तम्बोली के जन्मदिन पर
सिन्दूराभिषेक: सावित्री यादव सक्ति, रामगोपाल देवांगन सक्ति, हितेश नेताम सक्ति, मुकेश यादव सक्ति
सुंदरकांड पाठ: विनोद बंसल सक्ति, गीतेश कुमार पाण्डेय सक्ति, प्रथम शर्मा सक्ति, हितेश नेताम सक्ति, मुकेश यादव सक्ति

विशेष: 1,अंशु तम्बोली के जन्मदिन पर माला पहनाकर आशिर्वाद ,
2, सुनीता तम्बोली के स्वास्थ्य ठीक होने पर शुभकामनाएं दी गई
3, याता यात थाना के मुख्य अधिकारी द्वारा याता यात के नियमो का पालन करने हेतु निवेदन एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों को जल्द हेलमेट वितरण की बात कही

ज्योत्सना पंसारी के तरफ से भोग प्रसाद
चुन्नी से स्वागत
पंच दीप गणेश आरती
51 दीप प्रज्वलित करते महिला टीम
आदरणीय पंडित सोनू तिवारी के सानिध्य मे महाआरती की सुरुवात
भव्य 51 दीपो से सजी महाआरती भक्तो के द्वारा
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
आदरणीय पंडित सोनू तिवारी जी को हनुमान जी की छाया छवि भेट
याता यात थाना के मुख्य अधिकारी को हनुमान जी की छाया छवि भेट
श्री सोनू जी महाराज के द्वारा अंशु तम्बोली के जन्मदिन पर आशीर्वाद दिये
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महिला सदस्य के साथ अतिथि पंडित जी
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य के साथ अतिथि पंडित जी
मौलीश्वर महादेव दर्शन कर पूजा आरती किये
मौलीश्वर महादेव पर मंगलवार को स्वर्ण हनुमान श्रृंगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *