मौलीश्वर गणेश जी की महाआरती श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी के सानिध्य में

जैसे कि आप सभी को ज्ञात है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर हनुमान गेट सक्ति के नजदीक में एवं सक्ति के हिर्दय स्थल में स्थित मौली फिश जहाँ पिछले दो वर्षों से भी अधिक समय से मौलीश्वर महादेव की अभिषेक एवं श्रृंगार प्रति दिन अमित तम्बोली के द्वारा किया जाता है इस महादेव के दर्शन हेतु दूर दराज के कथावाचक संत महात्मा एवं सेलिब्रिटी भी आ चुके है इस शॉप मौली फिश के संचालक अमित तम्बोली जी के द्वारा पिछले 11 वर्षों से 36″×24″×36″ की छोटे से पंडाल अलग अलग वस्तु के उपयोग कर बनाया जाता है। इस वर्ष बिसलरी पानी बॉटल के 4300 पीस नये ढक्कन का उपयोग कर बहुत आकर्षक पंडाल तैयार किया गया है
इसमे गणेश चतुर्थी के दिन 07 सितंबर को पंडित श्री हरनारायण पाण्डेय जी के मंत्रोउत्चर के साथ स्थापना की गई थी प्रति दिन सुबह आरती कर भोग प्रसाद वितरण किया जाता था एवं संध्या आरती में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के महाआरती में अब तक शामिल हुये इन पंडितों के सानिध्य में किया जाता था पंडित श्री भोलाशंकर तिवारी जी, पंडित श्री कृष्णा तिवारी जी, पंडित श्री मिथलेश्वरानंद दूबे जी, पंडित श्री मनोज शर्मा जी, पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी, पंडित श्री शिवदत्त पाण्डेय जी, पंडित श्री रविन्द्र मिश्रा जी, पंडित श्री अरुण पाण्डेय जी एवं अंतिम 10 दिन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य शामिल होकर भव्य 51 दीपो को सजाये एवं महाआरती पंडित ओमप्रकाश – संध्या वैष्णव के सानिध्य में किया गया महाआरती हल्की बौछार के साथ जोड़े जोड़े में आरती की गई और कुछ देर बाद हवन पूजन किया गया एवं 17 तारीख को 11 बजे जय कारा के साथ विसर्जन के लिये परिवार सहित दर्री तालाब के लिये निकले गणेश जी की आरती कर सम्मान सहित तालाब के बीच लेजाकर गड़पति बाप्पा मोरिया, अगले बरस जल्दी आ के नारे के साथ विसर्जित किया गया।

















