छुटी हुई कड़ी में फिर आज श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के माध्यम से आपको फिर ले चलते है……

वर्मा परिवार का निवास स्टेसन रोड सक्ति में स्थित है और निवास स्थान के पीछे विशाल पंडाल में श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ दिनाँक 21-02-2024 दिन बुधवार से कलश यात्रा से शुरू हुआ था और कथा का विराम 28-02-2024 बुधवार हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ इस कथा के व्यसपीठ पर अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पूज्य श्री बृजनन्दन जी महाराज वृंदावन (जबलपुर) वाले के मधु मुख से कथा किया जा रहा था कथा के छठवें दिन 26-02-2024 सोमवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोडके मौर्य जी, अमित तम्बोली जी, अरविंद देवांगन जी, संजय तम्बोली जी, वीरेन्द्र देवांगन जी एवं श्रीमती सुनीता देवांगन इन सभी सदस्यों ने कथा श्रवण कर ठाकुर जी मे श्रीफल अर्पित कर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किये एवं पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने कथा वाचक को चुन्नी भेट किया और साथ ही वर्मा परिवार के मुख्य यजमान सहित परिवार की सभी बहुओं का भी मोती की माला भेट किया गया फिर कथा के अंत मे संगीतमय सार्वजनिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के द्वारा 51 दीपो से सजी हुई महाआरती आयोजक परिवार एवं श्रोता के द्वारा किया गया प्रति दिन अलग अलग प्रसाद की व्यवस्था की जाती है एवं प्रति दिन सुबह वेदी पूजन तुलसी पूजन, रुद्रा अभेषक का कार्य भी विशेष दिनों में किया गया।
विशेष:- आदरणीय कथा वाचक जी को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर सक्ति में एवं मौली फिश के मौलीश्वर महादेव के दर्शन के लिये निमंत्रण दिये और पुजारी जी के बातों का सम्मान करते हुये व्यासपीठ उतरने के बाद सीधा कार से मौलीश्वर महादेव के दर्शन किये उस दिन मौलीश्वर महादेव में आदरणीय पंडित बृजनन्दन महराज जी की छवि बनी हुई थी दर्शन कर दीप प्रज्वलित किये फिर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुँच माथा टेक आरती किये ।













