12 फरवरी की शाम शिवपुराण के नाम हर हर महादेव

सक्ति से 9 किलो मीटर की दूरी में स्थित हैं असोन्दा ग्राम में साहू परिवार के द्वारा आयोजित शिव पुराण कथा जिसमें व्यास आचार्य पंडित श्री विजय पांडेय जी ( बरपाली ) वाले महराज जी अपनी मधुरमयि वाणी से कथा श्रवण करा रहे हैं। कथा के सातवें दिन माँ पार्वती भोलेनाथ जी की विवाह का बखान किया गया। भगवान शंकर का भव्य बारात निकाली गई शंकर पार्वती विवाह की जीवन्त झांकी की प्रस्तुति की गई जिसमे हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पंडित ओमप्रकाश वैष्णव नारायण प्रसाद मौर्य (कोडके) महेंद्र गबेल अमित तंबोली शामिल होकर शिव पुराण कथा श्रवण किए। आदरणीय कथा वाचक के द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ एवं कथा के अंतिम में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के द्वारा लाये गये 51दीपो से सजी महाआरती जजमान परिवार के द्वारा एवं बारी बारी सभी सदस्यों ने आरती का लाभ उठाये साहू परिवार के द्वारा फल एवं मीठा प्रसाद की व्यवस्था साथ ही भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई है।












