समाचार

घोघरी में चल रहे शिव महापुराण में सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के शामिल होते ही हनुमान चालीसा का संगीतमई पाठ किया गया

छापोरा के पास घोघरी ग्राम में चल रहे शिवपुराण का आज 20-12-2023 दिन बुधवार को सातवाँ दिन है आदरणीय कथा वाचक पंडित मिथलेश्वरानंद दुबे जी रगजा वाले के मधुर वाणी से कथा श्रवण करने घोघरी ग्राम के अलावा आस पास के ग्रामीण से भी भारी संख्या में भक्त पधार रहे प्रति दिन कथा अनुसार जीवंत झांकी प्रदर्शन किया जा रहा है आज गणेश जी के साथ रिद्धि सिद्धि की झांकी की प्रस्तुति हुई
आज सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव के साथ कोडके मौर्य, अमित तम्बोली एवं सोनू देवांगन कथा पंडाल में पहुँच कर कथा का रसपान किये आदरणीय पंडित मिथलेश्वरानंद जी ने व्यसपीठ से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार को कथा मंच में बुलाकर मोती की माला से सम्मान हम सभी ने व्यसपीठ पर माथा टेका श्री फल चढाये एवं कथा वाचक पंडित जी को दुपट्टा पहना कर सम्मानि किये आदरणीय कथा वाचक ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के परिवार से मिलकर प्रसन्नता हुई फिर सामुहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किये जय जय श्री राम जय जय हनुमान एवं हर हर महादेव के नारे से पंडाल गूंज उठी  कथा मंच से नीचे आने के बाद शिवपुराण कथा के आयोजको ने भी हम सभी को स्वेत दुपट्टा भेट किये
आदरणीय कथा वाचक ने सभी भक्तों से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को चल रहे महाआरती की चर्चा की और समय निकाल कर एक बार दर्शन करने की बात भी कही एवं हमारे समिति के कोडके मौर्य जी ने भी सभी ग्राम वासी से महाआरती में आने की एवं सामूहिक हनुमान चालीसा में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया