समाचार

भव्य हनुमान जन्मोत्सव भजन संध्या आयोजन में आप सभी 2 अप्रैल 2026 की सुबह से आमंत्रित है।

सक्ती नगर के मध्य दो पीपल वृक्ष के मध्य विराजे हमारे श्री सिद्ध हनुमान जी के मंदिर में इस वर्ष 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को भव्य जन्म उत्सव का कार्यक्रम होना है। इस दिन सुबह 07:30 से मंदिर में आरती पूजन 08:00 एक दिवसीय ज्योति कलश प्रज्वलन एवं हनुमान जी पर सिंदूर अभिषेक किया जाना है। इस कार्य मे आप सभी भक्त अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हनुमान जी के दिव्य छवि का दर्शन करे। प्रसाद ग्रहण करे सारा दिन व्यस्त रहने के बाद संध्या 07:00 बजे 51 दीपो से सजी महाआरती किया जाना एवं 06:00 बजे सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप सारंगढ के भजन गायक केशव साहू जी के द्वारा सामूहिक संगीत मय हनुमान चालीसा के पाठ के साथ भव्य भजन का कार्यक्रम रखा गया है एवं मंदिर परिसर में माहा भंडारा का आयोजन बंटू एवं मित्र के द्वारा किया जायेगा अतः आप सभी इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित है।

विशेष:- आप सभी अपने नाम से या अपने परिवार के सदस्यों के नाम से एक दिवसीय ज्योति कलश 300₹ की राशी जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते है।

100₹ की राशी जमा कर सिंदूर अभिषेक की रसीद ले सकते है।

700₹ की राशी जमा कर अपने नाम से हनुमान जी का श्रृंगार करवा सकते है।

हनुमान मंदिर के सदस्य नगर के हुनरबाज के द्वारा इस बार एक नया आकर्षक दान पात्र अमित तम्बोली के द्वारा लगाया जायेगा।

आप किसी प्रकार का प्रसाद भोग लगवाना चाहते है या को वस्तु चढ़ना चाहते है तो संपर्क करे।

प्रत्येक मंगलवार की महाआरती की तरह हनुमान जन्म उत्सव का सारा दिन youtube live किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *