समाचार

इस वर्ष के अन्तिम मंगलवार 26-12-2023 के महाआरती में कौन आदरणीय पंडित शामिल हो रहे है समाचार के माध्यम से जानकारी प्राप्त करे?

सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 26-12-2023 को 32 महाआरती में आदरणीय पंडित दिलीप पांडेय जी(गोलू महराज) खरसिया के सानिध्य में होगी। जैसे कि कुछ दिन पहले श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी एवं कुछ सदस्य खरसिया के पुरानी बस्तीम में स्थित श्री हनुमान जी का विशाल मंदिर स्थापित है। जिसमें साक्षात हनुमान जी विराजमान हैं। वहाँ दर्शन करने पहुँचे थे वही पर मंदिर के पुजारी गोलू महराज जी से मुलाकात हुई थी और चर्चा के दौरान 51 दीपो की आगामी महाआरती में शामिल होने की बात हुई  और आज वो समय आगया है।
आप सभी भक्तजनों से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में रात्रि 07 बजे पहुचकर महाआरती का लाभ उठाएं एवं सामूहिक हनुमान चालीसा मे भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
एक निवेदन जो पहले महाआरती उठा चुके है वो अन्य नये भक्तो को महाआरती उठाने का मौका देवे