देवी भागवत की भक्तिमय आयोजन रायगढ़ में मनबोध पटेल परिवार के द्वारा

सभी तरफ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है वही रायगढ़ के समलाई मंदिर के पास भव्य पंडाल में देवी भागवत कथा का आयोजन पटेल परिवार के द्वारा किया जा रहा है व्यसपीठ पर विराजे कथावाचक पंडित रामकृष्ण मिश्रा जी की वाणी से देवी भागवत कही जा रही है ताराचंद यादव जी की संगीत टीम के द्वारा भजन गीत में भक्ति के साथ श्रोता झूम रहे है ताराचंद यादव जी के निमंत्रण पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोंडके मौर्य जी, महेन्द्र गबेल जी, अमित तम्बोली जी कथा श्रवण करने पहुंचे एवं व्यसपीठ पर माथा टेक पंडित जी से आशीर्वाद प्राप्त किये पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने कथा वाचक को चुन्नी भेट कर सम्मानित किया कोंडके मौर्य ने मंच संचालन कर परिचय दिया एवं सभी श्रोता से निवेदन किये के प्रतिदिन आप सभी नजदीक की मंदिर जाये और एक बार हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करे महराज के सानिध्य में ताराचंद यादव जी के द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया पुनः महराज जी देवी भागवत प्रसंग की ओर बढ़े















