भागवत पुराण की निरंतर धारा प्रवाह हो रही भिलाईबाजार में

सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार 16 तारीख की दोपहर को 1:30 बजे 2 चकिया दो वाहन से सक्ति दमऊधारा, बासीनपाट, तुमान, भैसमा, उरगा होते हुवे भिलाई बाजार (कोरबा जिला) पहुँचे जहाँ पर समस्त ग्राम वासी के द्वारा श्री मद भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
10 फरवरी 2024 दिन शनिवार से कलश यात्रा के साथ कथा प्रारम्भ हुई है और कथा के अंतिम 18 फरवरी 2024 दिन रविवार को तुलसी वर्षा हवन के साथ कथा विराम होनी है।
इस कथा के व्यासपीठ पर आदरणीय पंडित द्वारिका महराज जी भिलाईबाजार से है।
आदरणीय महराज जी के निमंत्रण पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोंडके मौर्य जी एवं अमित तम्बोली जी शामिल हुये 16 तारीख की रुकमणि मंगल प्रसंग की मनमोहक झांकी की प्रस्तुति दिखलाई पड़ी कथा के मध्य मे मौसम का मिजाज बिगड़ने से तेज बारिश हवा एवं बिजली कटने से कथा को थोड़ी देर रोकना पड़ा लग भाग 30 मिनट बाद सब समान्य हुआ कथा आगे बढ़ी एवं पुजारी जी के साथ कोडके जी एवं अमित जी व्यासपीठ पहुँच कर ठाकुर देव को प्रणाम किये पुजारी जी भागवताचार्य को चुन्नी भेट कर सम्मानित किये सभी व्यसपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किये फिर प्रसाद ग्रहण कर विदाई लिये अन्नू अनिल पाण्डेय से मुलाकात सारी जानकारी साझा किये
भिलाई बाजार की भागवत की वीडियो देखने के लिये इस लिंक को ओपन करे🙏🏻
https://youtube.com/@RealRituals?si=7bTrcCvkGormcXOV














