शुभ अति शुभ दो पीपल वृक्षों के मध्य विराजमान है श्री सिद्ध हनुमान जी 19 दिसंबर को हुई 31वाँ महाआरती

सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 19 दिसबंर के 31 वे मंगलवार को भव्य महाआरती परम आदरणीया पँडित रवि शर्मा के सानिध्य में किया गया। इस महाआरती में मंत्र उच्चारण एवं पूजन परम आदरणीय पँडित श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन कोडके मौर्य जी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम के सभी यादगार पलों को रिंकू निर्मलकर जी के द्वारा कैमरे में कैद किया गया। इस महाआरती में श्री राधा स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं अधिवक्ता संतोष अग्रवाल, राकेश राठौर, शामिल होकर 51 दीपो की महाआरती को प्रज्वलित कर महाआरती में शामिल हुये एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के वरिष्ठ सदस्य हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल जी, सोनू देवांगन, अमित तम्बोली, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, अरविंद देवांगन, महेंद्र गवेल, मोनू साहू, संजय तंबोली, गोपाल गौतम, संतोष देवांगन,रविन्द्र मिश्रा एवं सभी सदस्य सामिल हुए। इस महाआरती में सक्ति एवं सक्ति के आसपास के भक्त बढ़ चढ़कर सामिल हो रहे हैं। महाराज श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा नगर के तालाबों को स्वच्छ रखने के लिए निर्माल्य वाहन का संचालन किया जा रहा है। आप भी इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते हैं…
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को आप सिंदूराअभिषेक श्रंगार एवं सुंदरकांड का पाठ भी करवा सकते हैं।
।।सिंदूराअभिषेक।। रामगोपाल देवांगन, अनूप गर्ग, सावित्री यादव, के द्वारा कराया गया।
।।सुंदरकांड पाठ।। श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, के द्वारा कराया गया। और ।।श्रृंगार।। कवर लाल अग्रवाल सकती के द्वारा किराया गया।
।।प्रसाद।। रवि शर्मा सक्ति,नंदनी देवांगन (गणेश होटल),संजय तम्बोली के द्वारा कराया गया।
आप भी अपने जन्मदिन विवाह वर्षगांठ या किसी भी शुभ अवसर पर हनुमान जी की सेवा कर सकते हैं (1)सिंदूरअभिषेक 101 ₹ (2)सुंदरकांडपाठ 101₹
एवं (3)श्रृंगार 701₹ भी मन्दिर में करवा सकते हैं। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में होने वाले भव्य महाआरती में आप सपरिवार आमंत्रित हैं।
निवेदक-श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति।











